बिग बॉस सीजन 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे, सीजन 12 के घरवालों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुई हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि, शिल्पा का यह बयान इसकी पुष्टि कर रहा है। शिल्पा ने कहा है कि 'बिग बॉस के घर में इस बार आए हुए सभी कंटेस्टेंट वैसे तो अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन इन सभी में से बिहार से आए हुए दीपक ठाकुर ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं।'
बिग बॉस 12: शिल्पा ने दीपक को बताया घर का मास्टरमाइंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में होने वाले हर टॉस्क को दीपक पूरी मेहनत के साथ करते हुए भी दिखाई देते हैं। दीपक ने कहा है कि वह बिग बॉस के सारे एपिसोड देखकर आए हैं। शायद यही वजह है कि वो अच्छे से जानते हैं कि घर में कैसे रहा जाता है। मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 धीरे-धीरे शो के कॉन्सेप्ट पर अब खरा उतर रहा है।
दूसरी ओर, घर का माहौल दो हफ्ते के बाद गरमाना शुरू हो गया है। दीपक अकेले ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो घर में सबसे सधा हुआ खेल रहे हैं। इसलिए इस हफ्ते उनसे करणवीर बोहरा, सबा-सोमी, श्रीसंथ और अब जसलीन लड़ती नजर आ रही हैं। जिस तरह से दीपक को घर में घेरा जा रहा है इससे यही साबित होता है कि घरवाले दीपक को आगे जाने से जरूर रोकते नजर आएंगे।
![]()