सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: गुस्से पर काबू नहीं कर पा रहे श्रीसंथ, अब बोले- 'कुत्ते हैं भौंकने दो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 26 Sep 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 sreesanth out of control during task
sreesanth

'बिग बॉस 12' के 'समुद्री लुटेरे' टास्क में सेलेब्स और कॉमनर जोड़ियों के बीच जबरदस्त नोक-झोक हुई। टास्क में सिंगल्स और जोड़ियों में से एक-एक कंटेस्टेंट को कुर्सी पर बैठना था। विपक्षी टीम को कुर्सी पर बैठे कंटेस्टेंट को इतना टॉर्चर करना था कि वो अपनी सीट से उठ जाए। इसी दौरान श्रीसंथ अपना आपा खोते हुए दिखे।

bigg boss 12 sreesanth out of control during task
Bigg boss 12

जब करणवीर बोहरा सीट पर बैठे थे और उन्हें कॉमनर्स द्वारा टॉर्चर किया जा रहा था तो श्रीसंथ अपने विरोधियों को बोलते हैं कि 'ये तो कुत्ते हैं कुत्तों को भौंकने दो।' हालांकि इस लग्जरी बजट टास्क में करणवीर बोहरा ने सफलतापूर्वक अपना काम पूरा किया।

bigg boss 12 sreesanth out of control during task
Bigg boss 12

श्रीसंथ अपने गुस्से की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले ही दिन उनके और खान सिस्टर्स के बीच झगड़ा हो गया। जिस पर उन्होंने खान सिस्टर्स की परवरिश पर सवाल उठा दिया था। यही नहीं इसके बाद वो गाली गलौज भी करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 sreesanth out of control during task
bigg boss 12

'बिग बॉस 12' में आज का दिन काफी गहमागहमी भरा होने वाला है। लग्जरी बजट के लिए बिग बॉस ने घर के कंटेस्टेंट को 'समुद्री लुटेरे' टास्क दिया। जिसमें पहले दिन सेलेब्स को टॉर्चर किया गया। अब आज कॉमनर जोड़ियों को इस टास्क में कुर्सी पर बैठना होगा। जिसमें सिंगल्स उनकी परीक्षा लेंगे।

विज्ञापन
bigg boss 12 sreesanth out of control during task
bigg boss 12

आज आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि एक बार फिर श्रीसंथ खान सिस्टर्स से भिड़ेंगे। श्रीसंथ के गुस्से को दीपिका शांत करने की कोशिश करेंगी, जिससे वो कूल होकर गेम को आगे बढ़ा सकें। श्रीसंथ कहते हैं सोमी और सबा को निशाना बनाएंगे क्योंकि वो कमजोर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed