सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: रोहित को गे बताने पर ट्रोल हुए श्रीसंथ, यूजर्स बोले- 'कोच्चि की टीम भूल गए क्या?'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 sreesanth trolled when commenting rohit suchanti a gay
sreesanth - फोटो : voot
बिग बॉस 12 में श्रीसंथ सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक हैं। घर में उनके अलग-अलग रूप देखने को मिले हैं। कभी वो अचानक रोने लग जाते हैं तो कभी वो घर से बाहर जाने की जिद करने लग जाते हैं। एक बार फिर श्रीसंथ ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि सोशल मीडिया पर वो ट्रोल किए जाने लगे।
Trending Videos
bigg boss 12 sreesanth trolled when commenting rohit suchanti a gay
sreesanth - फोटो : colors

दरअसल, बिग बॉस के घर में रिश्ता लिखेंगे हम नया के एक्टर रोहित सुचांती और मराठी बिग बॉस सीजन 1 की विनर मेघा ढाडे ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की। दोनों कंटेस्टेंट के आने से घर के माहौल में खलबली मच गई। इस दौरान श्रीसंथ रोहित के बारे में कहते हैं इसे तो घर से इविक्ट कर दिया जाना चाहिए। यही नहीं रोहित का मजाक उड़ाते हुए श्रीसंथ ने कहा कि आखिर वो पर्पल कलर की शॉर्ट्स क्यों पहना है। वो तो गे है। यही नहीं श्रीसंथ, रोहित की तरह चलकर मजाक उड़ाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 sreesanth trolled when commenting rohit suchanti a gay
Vikas Gupta - फोटो : file photo
श्रीसंथ के इस तरह मजाक बनाने पर बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता ट्विटर पर लिखते हैं कि मुझे बहुत दुख है जब मैंने बिग बॉस 12 देखा, इसलिए मैंने लिखा द कलर पर्पल। उम्मीद है मैंने जो लिखा वो सही लोगों तक पहुंचे। यह जरूरी है कि हम लोगों को ऐसा सोचने की छूट न दें।

 
bigg boss 12 sreesanth trolled when commenting rohit suchanti a gay
bigg boss - फोटो : voot
एक यूजर ने लिखा कि श्रीसंथ नकल करके दिखा रहे थेे कि रोहित गे है क्योंकि उसने पर्पल कलर के कपड़े पहने हैं। अगर वो आईपीएल फॉलो करते हैं तो उन्हें पता होना चाहिए कि कोच्चि की टीम की ड्रेस भी इसी कलर की है। इसका क्या मतलब है कि सभी गे हैं।

 
विज्ञापन
bigg boss 12 sreesanth trolled when commenting rohit suchanti a gay
Bigg boss 12 - फोटो : voot
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह देखना दुखद है कि बिग बॉस के कंटेस्टेंट रोहित का मजाक बना रहे हैं क्योंकि वो गे है । श्रीसंथ एक बेवकूफ की तरह दिख रहे हैं। उनसे इस तरह की उम्मीद नहीं थी। साल 2018 में एक नेशनल चैनल पर इस तरह की बातें हो रही हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed