{"_id":"5b90b78f867a55013f17bf47","slug":"bigg-boss-12-tanushree-dutta-alleged-nana-patekar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाए थे गंभीर आरोप, कहा था- 'शूट के वक्त पास आए और..'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 12: नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाए थे गंभीर आरोप, कहा था- 'शूट के वक्त पास आए और..'
Thu, 06 Sep 2018 11:09 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tanushree dutta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'आशिक बनाया आपने' फेम एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता करीब 8 सालों बाद लाइमलाइट में हैं। अब तनुश्री दत्ता बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाली हैं।मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं तनुश्री दत्ता इस शो में अपनी बहन इशिता दत्ता के साथ नजर आएंगी। इस बार 'बिग बॉस' में कंटेस्टेंट जोड़ियों में हिस्सा लेंगे।
2 of 5
tanushree dutta
तनुश्री दत्ता ने भले ही कम फिल्में की हैं लेकिन उनका विवादों से भी नाता रहा है। जिसका असर उनके करियर पर पड़ा। दरअसल, तनुश्री दत्ता ने एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाय था जबकि उनकी इमेज इंडस्ट्री में काफी अच्छी है। बता दें कि फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के आइटम सॉन्ग के दौरान तनुश्री ने ये आरोप लगाय था।
3 of 5
Nana Patekar
तनुश्री का कहना था कि गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। तनुश्री ने बताया था कि अचानक नाना पाटेकर ने उन्हें बाहों में भर लिया और डांस स्टेप सिखाने लगे। नाना को जरूरत से ज्यादा क्लोज देखकर तनुश्री डर गईं और वहां से भागकर वैनिटी वैन में चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tanushree dutta
तनुश्री की मां उस वक्त वहां मौजूद थीं। इस घटना के बाद उन्होंने हंगामा मचा दिया और कुछ पत्रकारों को बुला लिया लेकिन नाना को इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ा और वो वहां से सेट छोड़कर चले गए। जब तनुश्री से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ नहीं बताया और नाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
5 of 5
tanushree dutta
'बिग बॉस 12' की बात करें तो लॉन्चिंग इवेंट के दौरान सलमान ने तनुश्री के नाम का खुलासा किया था। तनुश्री की बहन इशिता दत्ता भी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम' में काम किया था। इसके अलावा वो टीवी शो में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि 'बिग बॉस' 12 का आगाज 16 सितंबर से होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।