फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका से सगाई पर निक की एक्स गर्लफ्रेंड ने तोड़ी चुप्पी, 3 साल पहले टूट चुका है रिश्ता

Thu, 06 Sep 2018 10:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Sep 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
Nick Jonas Ex girlfriend Olivia Culpo first reaction on engagement with Priyanka Chopra
Priyanka Chopra and Nick
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की रोका सेरेमनी 18 अगस्त को मुंबई में हुई थी। इस सेरेमनी के बाद उसी दिन शाम को प्रियंका ने पार्टी भी रखी थी जिसमें अंबानी से लेकर बॉलीवुड के कुछ चर्चित चेहरों को ही प्रियंका ने न्योता भेजा था। प्रियंका के होने वाले पति निक जोनस देसी गर्ल का काफी ध्यान रखते हैं। इस बात का सबूत कई बार सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में भी मिल चुका है। प्रियंका से पहले निक कई एक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं। इस बीच निक की एक्स गर्लफ्रेंड ने निक और प्रियंका की सगाई पर अब पहला रिएक्शन दिया है। 
Nick Jonas Ex girlfriend Olivia Culpo first reaction on engagement with Priyanka Chopra
Olivia Culpo
निक की एक्स गर्लफ्रेंड का नाम ओलीवियो कल्पो है। ओलीवियो साल 2012 में मिस यूनीवर्स रह चुकी हैं। वेबसाइट पीपुल डॉट कॉम के मुताबिक ओलीवियो ने निक और प्रियंका की सगाई पर दोनों कपल को शुभकामनाएं दी हैं। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक निक की एक्स गर्लफ्रेंड ओलीवियो ने कहा - 'कोई भी अपने प्यार को किसी भी वक्त पा सकता है। खासकर इस इंडस्ट्री में।'
Nick Jonas Ex girlfriend Olivia Culpo first reaction on engagement with Priyanka Chopra
Olivia Culpo and nick
ओलीवियो ने आगे कहा - 'मैं उनके लिए खुश हूं। कामना करती हूं कि हर किसी को खुशी मिले। ओलीवियो और निक का ब्रेकअप हुए 3 साल हो चुके हैं।' इन दोनों के रिश्ते के बाद निक ने प्रियंका को कुछ वक्त डेट करने के बाद सगाई का फैसला किया और जल्द ही दोनों कपल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। प्रियंका और निक पहली बार साल साल 2017 में 'मेट गाला' इवेंट के रेड कारपेट पर एक साथ देखे गए थे। उस वक्त इन दोनों के रिश्ते की बिल्कुल भी भनक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Nick Jonas Ex girlfriend Olivia Culpo first reaction on engagement with Priyanka Chopra
priyanka chopra with nick jonas
इन दोनों को न्यूयॉर्क में कई बार एक साथ देखा गया और तभी से इन दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थी। इसके बाद निक का भारत और प्रियंका की मां से मिलना और छुट्टियां बिताने के लिए गोवा जाना, इन सब बातों से इन दोनों के रिश्ते की खबर कहीं न कहीं सही साबित हो रही थी। आखिर में 18 अगस्त को प्रियंका ने खुलेआम तस्वीर पोस्ट करके अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया।
 
विज्ञापन
Nick Jonas Ex girlfriend Olivia Culpo first reaction on engagement with Priyanka Chopra
Priyanka Chopra
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि निक और प्रियंका इस साल अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। हालांकि अब अगले साल शादी करने की खबरें आ रही हैं। अभी तक इस बात की तो कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि प्रियंका और निक कब तक शादी करेंगे। काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा शोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' कर रही हैं जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर मुख्य किरदार में हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed