फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 13 में आने से पहले ये काम करती थीं शहनाज कौर गिल, उनके बारे में ये बातें नहीं जानते होंगे

Mon, 27 Jan 2020 12:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz kaur gill birthday special
shehnaz - फोटो : social media

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज कौर गिल दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही हैं । आज शहनाज का जन्मदिन है । शहनाज जब बिग बॉस में आई थीं तो उन्होंने खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था । अब वो इसी नाम से मशहूर भी हो गई हैं । आज शहनाज कौर के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो शायद आपको नहीं पता होंगी। 

bigg boss 13 contestant shehnaz kaur gill birthday special
shehnaz - फोटो : social media

शहनाज ने साल 2015 में एक मॉडल के तौर पर अपना करियर शुरू किया था । इसके बाद एक गाने के वीडियो में उन्हें मौका मिला । ये गाना था 'शिव दी किताब' । इसके बाद वो एक के बाद एक कई वीडियो सॉन्ग में नजर आईं । शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी तस्वीरों से भरा पड़ा है । 

bigg boss 13 contestant shehnaz kaur gill birthday special
shehnaz - फोटो : social media

शहनाज अपनी हेल्थ का भी बहुत ध्यान रखती हैं । जिम में एक्सरसाइज करते उनकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर हैं । शहनाज अपनी मां परमिंदर और भाई शहबाज के बहुत करीब हैं । बिग बॉस 13 में आने से पहले शहनाज ने टीवी एक्ट्रेस सरगुन मेहता के साथ पंजाबी फिल्म 'काला शा काला' में भी काम किया है । 

View this post on Instagram

🤙🏻

A post shared by Shehnaaz Shine (@shehnaazgill) on

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz kaur gill birthday special
shehnaz gill - फोटो : social media

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में यह शहनाज की डेब्यू फिल्म थी । शहनाज की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएट किया है । उनकी पढ़ाई पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से हुई है । इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में अपना करियर बनाने के बारे में सोचा । एक्टिंग के अलावा शहनाज बेहतरीन सिंगर भी है ।

विज्ञापन
bigg boss 13 contestant shehnaz kaur gill birthday special
शहनाज गिल - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 में वो कई बार अपनी सिंगिंग का टैलेंट दिखा चुकी हैं । देश के बाहर भी शहनाज अपने सिंगिंग स्टेज शो करती हैं । शहनाज का गाना 'वहम' अब तक का सबसे हिट सॉन्ग है । यूट्यूब पर इस गाने के 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं । शहनाज अब बिग बॉस 13 से भी काफी मशहूर हो चुकी हैं । 
 

गुजरे जमाने की इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती के हुआ करते थे चर्चे, अब पहचानना हुआ मुश्किल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed