बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रश्मि देसाई जब शो के अंदर गई थीं तो वो टीवी की एक हिट हीरोइन थीं । उन्होंने 'उतरन' और 'दिल से दिल तक' जैसे हिट शो किए थे। बिग बॉस में आने के बाद रश्मि की जिंदगी को लेकर जो खुलासे हुए हैं उससे हर कोई हैरान है । एक नजर डालते हैं बिग बॉस में रश्मि देसाई के सफर पर ।
Bigg Boss 13: घर में आते ही रश्मि की जिंदगी के बारे में हुए ये चार खुलासे, एक सच अभी भी छिपा है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब रश्मि शो में आईं तो उनके कोस्टार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका पहले से झगड़ा चल रहा था । रश्मि और सिद्धार्थ ने शो 'दिल से दिल तक' में साथ काम किया था । शो में दोनों को छोटी-छोटी बातों पर लड़ते देखा गया । इसके बाद शो में अरहान खान की एंट्री हुई ।
#SidNaaz ki kahaani le rahi hai kuch pyaare modh! ❤
— COLORS (@ColorsTV) December 23, 2019
Watch #ShehnaazGill & #SidharthShukla tonight at 10:30 PM.
Anytime on @justvoot. @Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/744OGmxjlU
अरहान के आने से पता चला कि वो और रश्मि देसाई रिलेशन में हैं । दोनों ने शो के अंदर ही एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया । इस बीच सलमान ने रश्मि को बताया कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है । ये सुनकर रश्मि को झटका लगा । उन्हें समझाने के लिए सलमान घर के अंदर भी गए ।
इस बीच अरहान ने बताया कि रश्मि देसाई रोड पर आ गई थीं और वो उन्हें इस शो तक लेकर आए हैं । यहां से पता चला कि रश्मि 3 साल पहले दीवालिया हो गई थीं । उनके पास जीरो बैलेंस था । तब अरहान ने उनकी मदद की थी । रश्मि ने भी इस बात को कई बार कबूला ।
जब रश्मि को पता चला कि अरहान ने उनके बारे में ऐसा कहा है तो उन्होंने इस रिश्ते को दोस्ती तक ही सीमित कर दिया । इसके बाद सलमान ने रश्मि को बताया कि उनके घर में कोई आ-जा रहा है । तब पता चला कि रश्मि के परिवार में भी झगड़े चल रहे हैं । परिवार के लोग ही उनका घर हड़पना चाहते हैं ।