फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सुनील ग्रोवर बदलेंगे घर का माहौल, शो में पहली बार कोएना लगाएंगी ठुमके

Sun, 13 Oct 2019 02:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 13 Oct 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan Weekend Ka Vaar Nawazuddin Siddiqui and Koena Mitra dance on famous song
Koena Mitra, Harsh and Sunil Grover - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में दलजीत कौर के बाद एक और कंटेस्टेंट आज घर से बाहर हो जाएंगी। इस बीच 'बिग बॉस' का नया प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सभी घरवाले मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। खास बात है कि इस वीडियो में 'साकी साकी' गाने पर कोएना मित्रा भी ठुमके लगाते हुए दिखाई दीं।

Bigg Boss 13 Salman Khan Weekend Ka Vaar Nawazuddin Siddiqui and Koena Mitra dance on famous song
Nawazuddin Siddiqui and Salman Khan - फोटो : twitter

इस प्रोमो वीडियो को कलर्स चैनल ने ट्विटर के आधिकारिक अकाउंट से साझा किया है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि नवाजुद्दीन अपनी आने वाली फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए। इस दौरान नवाजुद्दीन ने सलमान खान के साथ स्टेज पर 'जुम्मे की रात' गाने पर डांस भी किया। 

Bigg Boss 13 Salman Khan Weekend Ka Vaar Nawazuddin Siddiqui and Koena Mitra dance on famous song
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

वीडियो में दिखाया गया है भारती के पति हर्ष लिंबाचिया और सुनील ग्रोवर आज 'बिग बॉस 13' के घर के अंदर जाएंगे और कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती करेंगे। प्रोमो वीडियो में कोएना मित्रा भी 'साकी साकी' गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं शेफाली बग्गा के साथ सिद्धार्थ डे भी थिरकते हुए दिखाई दिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan Weekend Ka Vaar Nawazuddin Siddiqui and Koena Mitra dance on famous song
Salman Khan - फोटो : twitter

इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है- 'पॉवर वीकेंड लाया है डांस, धमाल और एंटरटेनमेंट पूरे पॉवर के साथ।' आपको बता दें, इससे पहले 'वीकेंड का वार' में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा एक साथ डिनर डेट पर गए। दरअसल, माहिरा शर्मा सुल्तानी अखाड़े में जीती थीं जिसके बाद उन्हें यह मौका मिला।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Salman Khan Weekend Ka Vaar Nawazuddin Siddiqui and Koena Mitra dance on famous song
Mahira Sharma and Shefali Bagga - फोटो : twitter

आपको बता दें, इस हफ्ते 'बिग बॉस 13' में दो कंटेस्टेंट घर से बाहर जाएंगे। दलजीत तो बेघर हो चुकी हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक घर से बाहर जाने वाली दूसरी कंटेस्टेंट कोएना मित्रा हैं। कोएना और दलजीत के अलावा घर से बाहर जाने के लिए रश्मि देसाई, शहनाज कौर गिल नॉमिनेटड थीं। दलजीत बाहर हो गईं और शहनाज कल ही सुरक्षित हो गई थीं।  

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: बाहर निकलते ही दलजीत ने खोली कंटेस्टेंट्स की पोल, इन तीन को बताया नकली

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed