फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋतिक-टाइगर की 'वॉर' के आगे प्रियंका की 'द स्काई इज पिंक' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, जानें कलेक्शन

Sun, 13 Oct 2019 02:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 13 Oct 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra The Sky Is Pink box office collection Day 2 Hrithik Roshan war collection Day 11
The Sky Is Pink and war film - फोटो : file photo

ऋतिक और टाइगर की 'वॉर' (War) के आगे प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) के कलेक्शन में दूसरे दिन थोड़ा इजाफा हुआ है। पहले दिन इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत धीमी रही लेकिन दूसरे दिन 'वॉर' के 11वें दिन के कलेक्शन के सामने कुछ बढ़ोतरी हुई। जानिए अब तक 'वॉर' और 'द स्काई इज पिंक' ने कुल कितना कलेक्शन किया है। 

Priyanka Chopra The Sky Is Pink box office collection Day 2 Hrithik Roshan war collection Day 11
the sky is pink - फोटो : social media

फिल्म क्रिटिक्स के अनुमान के मुताबिक 'द स्काई इज पिंक' ने दूसरे दिन 4 से 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म ने पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में दूसरे दिन के कलेक्शन में इजाफा जरूर हुआ है। इस अनुमान के मुताबिक 'द स्काई इस पिंक' ने अब तक कुल 6.50 से 7.50 करोड़ तक का कलेक्शन किया है। 'द स्काई इज पिंक' के मुकाबले ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने 11वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया। 

Priyanka Chopra The Sky Is Pink box office collection Day 2 Hrithik Roshan war collection Day 11
war film - फोटो : social media

शनिवार को फिल्म 'वॉर' को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला और फिल्म दिखा रहे हिंदी पट्टी के सिनेमाघरों में दर्शकों ने नई रिलीज फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की बजाय 'वॉर' को ज्यादा तवज्जो दी। रात तक के शोज की एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म 'वॉर' ने शनिवार को 250 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra The Sky Is Pink box office collection Day 2 Hrithik Roshan war collection Day 11
The Sky is Pink and war film - फोटो : file photo

इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अब तक शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' के पास रहा है। 'कबीर सिंह' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में 22वें दिन तक आकर 250 करोड़ रुपये कमाए थे। खास बात है कि 'द स्काई इज पिंक' और 'वॉर' दोनों ही अलग विषय पर आधारित फिल्में हैं। जहां एक ओर 'द स्काई इज पिंक' रिश्तों पर आधारित फिल्म है तो वहीं 'वॉर' एक्शन फिल्म है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra The Sky Is Pink box office collection Day 2 Hrithik Roshan war collection Day 11
the sky is pink - फोटो : social media

'द स्काई इज पिंक' फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशित किया है। यह सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर के अलावा जायरा वसीम मुख्य किरदार में है। इस फिल्म के कलेक्शन में पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन थोड़ा इजाफा हुआ है। देखना होगा कि यह फिल्म वीकेंड में कितना कलेक्शन जुटा पाती है। 

यह भी पढ़ें:- ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आ सकती हैं स्वरा भास्कर, असहिष्णुता के बारे में अब कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed