{"_id":"5da2d49d8ebc3e939d46b7a0","slug":"ashok-kumar-birthday-special-first-superstar-movie-kismat-box-office-collection-was-one-crore-rupees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसे ये टेक्नीशियन बना था सुपरस्टार, 1943 में ही फिल्म ने की थी एक करोड़ रुपये की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ ऐसे ये टेक्नीशियन बना था सुपरस्टार, 1943 में ही फिल्म ने की थी एक करोड़ रुपये की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sun, 13 Oct 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Ashok Kumar,
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
13 अक्टूबर 1911 में हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार अशोक कुमार का जन्म हुआ था। अशोक कुमार मुंबई टेक्नीशियन बनने आए थे लेकिन किस्मत ने कुछ ऐसा फेर दिखाया कि देखते ही देखते वो बन गया सिनेमा के सुपरस्टार। जानदार स्टाइल से लेकर दमदार डायलॉग्स तक, दर्शकों को उनकी हर अंदाज पसंद था।
2 of 6
Ashok Kumar,
- फोटो : Social Media
अशोक कुमार का जन्म बिहार के भागलपुर में हुआ था। बचपन में उनका नाम कुमुदलाल गांगुली रखा गया था और बाद में फिल्म इंड्स्ट्री में उन्हें दादामुनि के नाम से बुलाते थे। दादामुनि का मतलब होता है बड़ा भाई। शुरुआत से ही अशोक कुमार फिल्म इंडस्ट्री में काम करने चाहते थे लेकिन बतौर एक्टर नहीं बल्कि टेक्नीशियन।
3 of 6
Ashok Kumar,
- फोटो : Social Media
दरअसल अशोक कुमार के बहनोई शाधर मुखर्जी मुंबई में 'बॉम्बे टॉकीज' में ऊंचे पद पर काम किया करते थे। ऐसे में जब अशोक कुमार मुंबई आए तो बिना किसी बड़ी समस्या के वो बॉम्बे टॉकीज में ही 'लैब असिस्टेंट' के रूप में काम करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ashok Kumar,
- फोटो : Social Media
बता दें कि साल 1936 में बॉम्बे टॉकीज के अंतर्गत फिल्म जीवन नैया बन रही थी। लेकिन फिल्म के शूट शुरू होने के पहले ही लीड एक्टर्स देविका रानी और नजमुल हसन के बीच किसी बात को लेकर मतभेद हो गए। जिसके बाद फिल्म के प्रोड्यूसर हिमांशु राय ने नजमुल की जगह कुमुदलाल (अशोक कुमार) को फिल्म ऑफर की। हालांकि फिल्म के निर्देशक इस बात से खुश नहीं थे।
विज्ञापन
5 of 6
Ashok Kumar,
- फोटो : Social Media
फिल्म निर्देशक की नाराजगी के बाद भी हिमांशु ने उन्हें फिल्म में मौका दिया और उनका नाम बदलकर अशोक कुमार रख दिया। चूंकि उस वक्त एक ट्रेंड चलता था कि एक्टर्स अपने असली नाम को जाहिर नहीं करते हैं। ऐसे शुरु हुआ अशोक कुमार का फिल्मी सफर।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।