फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: इस वजह से शहनाज और सिद्धार्थ की शादी करवाना चाहते हैं उनके पिता, बयान में कही ये बात

Fri, 03 Jan 2020 03:53 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 03 Jan 2020 03:53 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill father talk about her friendship with sidharth shukla
bigg boss - फोटो : social media

बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती मशहूर हो चुकी है । सोशल मीडिया यूजर्स भी दोनों की दोस्ती को बहुत पसंद करते हैं । कई बार टि्वटर पर #SidNaz ट्रेंड भी किया है । शो पर आने वाले कई सेलेब्रिटीज ये भी कह चुके हैं कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं और उन्हें शादी कर लेनी चाहिए । अब इस पर शहनाज के पिता का बयान आया है । 

bigg boss 13 shehnaz gill father talk about her friendship with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

शहनाज गिल के पिता ने कहा है कि अगर उनकी बेटी सिद्धार्थ के साथ है तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है । शहनाज के पिता ने कहा, 'घर से बाहर आने के बाद आगे चलकर अगर दोनों शादी भी करना चाहेंगे तो इससे उन्हें कोई ऐतराज नहीं होगा । सिद्धार्थ एक सुलझे हुए इंसान हैं वो हर बात में स्टैंड लेते हैं ।'

bigg boss 13 shehnaz gill father talk about her friendship with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

'आगे चलकर कुछ भी हो सकता है । वो शहनाज को समझता है । दोनों की बॉन्डिंग घर में बहुत अच्छी लग रही है ।' शहनाज के पिता ने एक यूजर के सवाल पर ये जवाब दिया था । शहनाज के पिता का वीडियो भी वायरल हो रहा है । इस वीडियो को सिद्धार्थ शुक्ला के फैन पेज से शेयर किया गया है । 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill father talk about her friendship with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot

बता दें कि हाल ही में सिद्धार्थ और शहनाज ने एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था । आरती, सिद्धार्थ और शहनाज से बात करती दिखती हैं । आरती कहती हैं कि सिद्धार्थ को मनाना बहुत मुश्किल है लेकिन शहनाज ये काम अच्छे से कर लेती हैं। ऐसा कैसे हो सकता है । इस पर सिद्धार्थ, शहनाज की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'मैं इसे पसंद करता हूं ।'

विज्ञापन
bigg boss 13 shehnaz gill father talk about her friendship with sidharth shukla
bigg boss 13 - फोटो : voot
तब आरती कहती हैं, 'कैसा पसंद करते हो ।' तब सिद्धार्थ कहते हैं, 'एक दोस्त की तरह पसंद करता हूं ।' फिर आरती पूछती हैं कि तुम्हें शहनाज में क्या अच्छा लगता है। तब सिद्धार्थ कहते हैं, 'मुझे कुछ भी नहीं पसंद, लेकिन सबकुछ पसंद है ।' यही सवाल आरती, शहनाज से भी पूछती हैं । तब सना यानी शहनाज कहती हैं, 'मुझे उसकी जरूरत भी है और उससे प्यार भी है । मुझे ऐसा लड़का ही चाहिए ।' ये कहकर सना, सिद्धार्थ को गले लगा लेती हैं । 
 

जब डांस करते हुए फट गई थी रणवीर की पैंट, दीपिका ने सरेआम इवेंट में की थी सिलाई

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed