{"_id":"5dc2b99b8ebc3e5b64138f1c","slug":"bigg-boss-13-shehnaz-gill-is-the-real-player-of-bigg-boss-truth-has-come-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13: क्या सच में असली गेम खेल रही हैं शहनाज? हर पल सामने आ रही नई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss 13: क्या सच में असली गेम खेल रही हैं शहनाज? हर पल सामने आ रही नई सच्चाई
एनटरटेंमेंट,अमर उजाल डेस्क
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 06 Nov 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shehnaz kaur gill and paras
- फोटो : voot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के सीजन 13 में असली मास्टरमाइंड के तौर पर उभरा है शहनाज गिल का नाम। शो में एंट्री पर ही मास्ट स्ट्रोक खेलते हुए खुद को कटरीना कहते हुए शहनाज ने सलमान का विश्वास हासिल कर लिया था। अब तक शो से बेघर हुए सभी सदस्यों ने सलमान पर शहनाज का फेवर करने का आरोप लगाया। शहनाज रोजाना नई गेम खेल रही हैं। बार-बार बिग बॉस को कोस रही हैं। बाहर जाने की जिद कर रही हैं। कुलमिलाकर अपनी गेम हर पल बदल रही हैं। शहनाज के बदले तेवर और अजीब हरकतों को देखकर उनके सबसे अच्छ दोस्तों ने भी उनसे मुंह मोड़ लिया है। आखिर ऐसा हुआ क्या जो शहनाज की सच्चाई सामने आ गई!
शहनाज गिल पूरे सीजन में अब तक मस्तमौला, खुशनुमा और बेफिक्र अंदाज में नजर आती थीं लेकिन हिमांशी खुराना के घर के अंदर आते ही शहनाज का व्यवहार पूरी तरह से बदल गया। पहले दिन ही जब हिमांशी खुराना सामने आई थीं तो शहनाज ने अपना आपा खो दिया था और वो जोर जोर से रोने लगी थीं। शहनाज बिग बॉस के घर से भी बाहर जाने की लगातार जिद कर रही थी, लेकिन हद तो तब हुई जब उन्होंने अपने दोस्तों के खिलाफ ही बगावत कर डाली।
3 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
शहनाज का बदलता अंदाज धीरे धीरे उनके दोस्तों को खटकने लगा और शहनाज भी अपने दोस्त आसिम, आरती और सिद्धार्थ शुक्ला को गलत समझने लगी। आरती ने जब शहनाज को बेस्ट एंटरटेनर बुलाया था तो शहनाज इस बात से बेहद नाराज हो गई थी और उन्होंने आरती पर टॉंन्ट कसने का आरोप लगा दिया था। इसी के बाद से ही शहनाज और आरती के बीच दरार आ गई थी और दोनों ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : VOOT
सिद्धार्थ शुक्ला जिनसे शहनाज का सबसे ज्यादा अच्छा रिश्ता था, उनसे भी शहनाज की नहीं बन पाई। शहनाज ने सिद्धार्थ पर नज़रअंदाज करने का आरोप लगा डाला और सिद्धार्थ के दुश्मन पारस से हाथ मिला लिया। इसके बाद से ही सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज के पूरे गेम को समझ लिया। सिद्धार्थ के साथ साथ शहनाज आसिम से भी लड़ बैठीं। आसिम ने तो यहां तक कहा था कि यही शहनाज का गेम है, पहले पारस फिर सिद्धार्थ और अब फिर से पारस।
विज्ञापन
5 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
हालांकि शहनाज को सिद्धार्थ से दूर होने पर काफी बुरा लग रहा है। बिग बॉस की तरफ से जारी एक प्रोमो में यह दिखाया भी गया है। शहनाज कंफेशन रूम में बिग बॉस से रोते हुए यह कहती हैं कि वो उनको मिस कर रही हैं। बीते दिन शहनाज की वजह से आसिम और अरहान के बीच झगड़ा हुआ था तब भी शहनाज नाच रही थी। शहनाज सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करने से पीछे नहीं हटती हैं और उनकी ज्यादातर हरकतें दिखावा ही होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।