महिला प्रशंसक के साथ बदतमीजी करने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद रानू मंडल (Ranu Mondal) को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इस वीडियो में रानू मंडल महिला प्रशंसक के छूने पर भड़क उठी थीं। यहां तक कि रानू ने प्रशंसक से यह तक कह दिया था कि 'आपने मुझे छुआ कैसे? मैं अब एक सेलिब्रिटी हूं।' इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स मीम्स बनाकर रानू का मजाक उड़ा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे कैसे मीम्स वायरल हो रहे हैं...
प्रशंसक पर भड़क उठी थीं रानू मंडल, बोलीं- 'छुआ कैसे?' अब मीम्स बना उड़ाया जा रहा मजाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरा इस तस्वीर को देखिए। इस तस्वीर में बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी और रानू मंडल नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कियारा की तस्वीर के ऊपर आग और रानू की तस्वीर के ऊपर बिजली के तार नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया है- 'इसे अपने रिस्क पर ही छुए।'
*Touch them at your own risk* #RanuMondal pic.twitter.com/IzDM2Wrg2z
इस तस्वीर में रानू मंडल मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के ऊपर लिखा हुआ है- 'आपकी हिम्मत कैसे हुई?'
If someone touch #RanuMondal right now she be like pic.twitter.com/PJxfsJuTIm
इस तस्वीर में रानू मंडल के साथ छुई-मुई के पेड़ की तस्वीर लगी हुई है। इस तस्वीर में कैप्शन दिया गया है- 'मुझे मत छुओ।'
Close enough: touch me not#RanuMondal pic.twitter.com/KJTKx04Og8
रानू मंडल को फिल्म में गाने का मौका हिमेश रेशमिया ने दिया था। इस तस्वीर में सनी देओल की 'गदर' फिल्म की एक सीन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के ऊपर लिखा है- 'हिमेश रानू मंडल से कह रहे हैं- मैडम जी, मैं आपको वापस स्टेशन छोड़ आऊं?'
Himesh to #RanuMondal pic.twitter.com/RR14av5DgI