रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 13 लड़ाई-झगड़ों की वजह से काफी सुर्खियों में रहने लगा है। अब तक शो के अंदर कई कंटेस्टेंट्स की बीच झगड़े और धक्का-मुक्की देखने को मिल चुकी है। शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला का झगड़ा कई घरवालों के साथ हो चुका है,लेकिन इस बार वह अपनी खास दोस्त शहनाज गिल के साथ हुए झगड़े की वजह से सुर्खियों में हैं। बिग बॉस 13 के घर में शहनाज फूट-फूटकर रोती हैं और गुस्से में सिद्धार्थ शुक्ल को चप्पल खींचकर मार देती हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की वजह से फूट-फूटकर रोईं शहनाज, गुस्से में मारी चप्पल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो साझा किया है। इस प्रोमो में सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज पर कमेंट कर रहे हैं। सिद्धार्थ बार-बार शहनाज से ये कहते हैं कि उन्हें माहिरा से जलन होती है। वहीं शहनाज लगातार कहती हैं कि उन्हें कोई जलन नहीं हैं। सिद्धार्थ उन्हें छेड़ते हुए माहिरा से कहते हैं कि 'माहिरा अगर इस घर में कोई सही लड़की है, तो वो तू है। तेरे से लोग इतने जलते क्यों हैं? जलन चीज ही ऐसी है एक बार लग जाए तो वो निकलती नहीं है।'
सिद्धार्थ की ऐसी बातें सुनकर शहनाज गुस्से में चिल्लाने लगती हैं। बेडरूम में सिद्धार्थ शहनाज को मनाने पहुंचते हैं। शहनाज कहती हैं कि 'तू मेरे को रुला रहा है बहुत ज्यादा। तुझे प्रॉब्लम क्या है? दिमाग खराब किया हुआ है।' थोडी ही देर में प्रोमो में शहनाज सिद्धार्थ को थप्पड़ मार देती हैं। इसी प्रोमो में दिखाया गया है कि शहनाज सिद्धार्थ से गुस्से में कहती हैं कि वह किसी से जलती नहीं और वह सिद्धार्थ शुक्ला को चप्पल उठाकर मार देती हैं। आज एपिसोड के बाद ही पता चलेगा कि शहनाज के गुस्से के बाद सिद्धार्थ कैसा रिएक्शन देते हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
सोशल मीडिया पर शहनाज और सिद्धार्थ की इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा शो के अंदर मधुरिमा और विशाल के बीच चाय के कप को लेकर लड़ाई हो जाती है । धीरे-धीरे लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि मधुरिमा अपनी चप्पल उतारकर विशाल पर फेंक देती हैं। इसके बाद विशाल बुरी तरह भड़क जाते हैं। विशाल बिग बॉस से कंफेशन रूम में बुलाने की जिद करने लगते हैं। बिग बॉस विशाल और मधुरिमा को कंफेशन रूम में बुलाते हैं । तब विशाल कहते हैं कि अब मेरे या मधुरिमा में से घर में कोई एक ही रहेगा।
आपको बता दें कि बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड से दोबारा एंट्री लेने वाली शेफाली बग्गा फिर से बेघर हो गईं हैं। शेफाली ने भी अब तक बेघर हो चुके प्रतिभागियों की तरह सिद्धार्थ शुक्ला गैंग को अपने बेघर होने का जिम्मेदार ठहराया और उन्हें एक चापलूस खिलाड़ी बताया। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद अमर उजाला से खास बातचीत करते हुए शेफाली बग्गा कहती हैं, “जब से मैं घर में दाखिल हुई तभी से घर के अंदर इन लोगों की अपने ग्रुप को बचाने की योजनाएं तैयार थीं। ये लोग सिर्फ दूसरों को निशाना बनाना चाहते हैं ताकि उनका ग्रुप बचा रहे। इस झुंड में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छबड़ा, माहिरा शर्मा आदि शामिल हैं। अपना मतलब निकालने के लिए सिद्धार्थ दूसरों की चापसूली में लगे रहते हैं।”
पढ़ें: गुस्से में सलमान खान के शो बिग बॉस 13 से दीपिका पादुकोण गईं वापस ? जानें क्या है सच्चाई