फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: एक साल पहले सीरियल के दौरान ऐसी साजिशें करती थीं रश्मि, शो में सिद्धार्थ का खुलासा

Mon, 23 Dec 2019 11:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 23 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla reveals rashami desai spread false news
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में वीकेंड का वॉर एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का झगड़ा छाया रहा। सलमान खान कहते हैं कि 'सीजन 11 में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता के बीच भी लड़ाई हुई थी लेकिन वो प्रोफेशनल लड़ाई थी जबकि सिद्धार्थ और रश्मि के बीच निजी झगड़ा है। ऐसे में दोनों को खुद ही तय करना है कि वो इसे कैसे हैंडल करते हैं।' इस दौरान सलमान ने सिद्धार्थ और रश्मि दोनों को फटकार लगाई और कहा कि 'अपनी इज्जत अपने हाथ में हैं, दो-तीन महीने के बाद आपकी लाइफ कैसी होगी ये देखिए आप।'

bigg boss 13 sidharth shukla reveals rashami desai spread false news
bigg boss 13 - फोटो : voot

सलमान के जाने के बाद पारस सिद्धार्थ को समझाते हैं कि 'खत्म करो ये सब। कितनी बार समझाने की कोशिश की है कि पॉजिटिव रहो। दोनों की सुई एक ही जगह अटकी पड़ी हुई है।' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि 'कोई भी सुई अटकी नहीं है। जब तुम लोगों का बड़ा ग्रुप था तो वो मुझसे झगड़ती रहती थी। फिर इन लोगों का ग्रुप टूटा तो वो मुझसे अच्छे से बात करने लगी थी। जब अरहान आया तो फिर से ग्रुप बना। अब उसकी असलियत सामने आ रही है। उसने सुगरकोट करना बंद कर दिया और सीधे गालियां देकर झगड़ना शुरू कर दिया है।'

bigg boss 13 sidharth shukla reveals rashami desai spread false news
bigg boss 13 - फोटो : voot

पारस और माहिरा बैठे होते हैं तभी सिद्धार्थ रश्मि के बारे में कई खुलासे करते हैं जो उनके सीरियल 'दिल से दिल तक' के दौरान की होती हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मैंने आज तक सेट पर इसके साथ कभी पंगे नहीं किए हैं। जब इसने मेरे ऊपर झूठे इल्जाम लगाए तब ही पंगे हुए। वो मेरे ऊपर झूठे इल्जाम इसलिए लगाती थी क्योंकि उसे पता था कि उसे कोई बोलेगा नहीं और सारा बिल मेरे ऊपर फटेगा।' बता दें कि यह सीरियल जनवरी 2017 से लेकर जून 2018 तक प्रसारित हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla reveals rashami desai spread false news
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ आगे कहते हैं कि 'क्या-क्या लिखवाया है इसने मेरे बारे में। मेरे प्रोडक्शन वाले लोग आकर मुझसे कहते थे कि भाई ये तो तुम्हारी प्रॉब्लम नहीं है। ये सारा प्रॉब्लम तो उसका है। ये तुम्हारे नाम पर कैसे छप गया। मैं इस पर कभी बोलता नहीं हूं। मैं ऐसे स्टेटमेंट देता नहीं हूं। इस तरह से वो रो देंगी तो सब गलत सही हो जाता है।'

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla reveals rashami desai spread false news
bigg boss 13 - फोटो : voot

अरहान के बारे में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'जब रश्मि और मेरा झगड़ा हो रहा था तो ये मेरे ऊपर चाय फेंक रहा है।' सिद्धार्थ की बात सुन पारस कहते हैं कि 'मेरे हाथ में चाय होता तो मैं भी अरहान पर फेंक देता। मुझे समझ नहीं आया कि वो फटी शर्ट पहनकर क्यों बैठा था? सलमान सर, उस पर गए ही नहीं।' सिद्धार्थ जब पारस और माहिरा से बात करते हैं तब रश्मि और अरहान दूर से बैठकर उनको देख रहे होते हैं। रश्मि कहती हैं कि 'पारस उसे चढ़ा रहा है और उसे ये बात समझ नहीं आ रही।'  

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की क्लास लगाने पर मेकर्स ने एडिट किया सलमान का सीन, सबूत भी देख लें!


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed