सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 में आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। वीकेंड का वार एपिसोड में इन सभी कंटेस्टेंट्स ने बताया कि बचपन में वह यौन उत्पीड़न और छोड़छाड़ जैसे घटना का शिकार हुए थे। इन तीनों के बारे में ये बात जानकर घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स हैरान और भावुक हो गए थे। अपने बारे शो के अंदर ऐसी बातों का खुलासा करने पर कई कंटेस्टेंट्स ने उनकी काफी तारीफ भी की। वहीं अब सोशल मीडिया पर भी इन तीनों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Bigg Boss 13: आरती, मधुरिमा और विशाल ने बताया जिंदगी का दर्दनाक सच,फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की अपने बारे में खुलकर बोलने पर काफी तारीफ की है। SIDHARTH OFFICIAL FC नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा, आरती मधुरिमा और विशाल को सलाम, विशाल की कहानी हमें इस बात का एहसास करवाती हैं कि केवल महिलाएं की नहीं पुरुष भी यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं और इस इंसान से हमें सिखाना चाहिए ऐसी दर्दनाक घटाने कैसे निकला जाता है।
Hats Off to Aarti Madhurima & Vishal !
Vishal's story make us realise, not only women are the one being harassed. Men Harrasment is real too !! And its tough for men to come out of this too. Standing up against something like thing being man is very tough..#BiggBoss13 #BB13
वहीं pankajPamuu ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बिग बॉस 13 के सभी प्रिय घरवाले, आप सभी ने अपनी बीते जिंदगी में बहुत मुश्किल समय झेला है। आपने अपने फैंस को भी प्रेरित किया है। अब बस आपस की लड़ाई में किसी की बीती जिंदगी के बारे में मत बोला।' Stormy ने लिखा, 'आरती, मधुरिमा,रश्मि आप तीनों मजबूत महिलाएं हैं।' freaky_rk ने ट्विटर पर लिखा, 'आरती, आदित्य विशाल सिंह और मधुरिमा तुली बहुत बहादुर हैं।'
Dear all #biggboss13 housemates, u all have face tough time in past , u all r inspiring ur fans, bus ab aapas ki ladai mein kisi k past ko matt lana #bb13#SidharthShukIa #AsimRiaz #ShehnaazGill #ParasChhabra #ShefaliJariwala #VishalAadityaSingh #MahiraSharma & all Aarti,Madhurima,Rashami....
Ur stories are💔
Strong ladies
#BiggBoss13 #BB13 #WeekendKaVaar
इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आरती सिंह, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली की तारीफ की है। दरअसल इस हफ्ते बिग बॉस 13 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक का प्रमोशन करने पहुंची। यहां वह विक्रांत मैसी और एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के साथ पहुंची। यहां उन्होंने बिग बॉस के घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स के साथ काफी मस्ती की।
I really got soo emotional by hearing their stories. All of them have gone through soo much yet are soo strong now. More power to each one of them <3#BiggBoss13 #BB13
— ♔ (@Lakshita_22) 11 January 2020
लक्ष्मी अग्रवाल ने अपने साथ हुई एसिड अटैक की घटना के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने 'मुंह दिखाई' टास्क के जरिए घर के सभी घरवालों को अपनी जिंदगी की ऐसी घटना के बारे में बताने को कहा जिससे सब कुछ बदल दिया। इस दौरान टीवी अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बताया कि जब वह छोटी थीं तो उनके होम ट्यूटर ने उनका उत्पीड़न किया था। वहीं आरती सिंह ने कहा उनके घर के नौकर ने ही उनके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विशाल ने कहा कि उनके साथ दो करीबियों ने उसका उत्पीड़न किया।
पढ़ें: Bigg Boss 13: बचपन में यौन शोषण का शिकार हुई थीं मधुरिमा, अब मां ने बताई बेटी की दर्दभरी दास्तां