विवादों के बीच 'बिग बॉस 13' के 'वीकेंड का वॉर' में इस बार दो कंटेस्टेंट अचानक घर से बेघर कर दिए गए। फैंस के लिए ये काफी चौंकाने वाला फैसला था। रविवार को कोएना मित्रा को सलमान ने जैसे ही एलिमिनेट करने का फैसला सुनाया, वैसे ही सोशल मीडिया पर यूजर्स सलमान खान और मेकर्स पर गुस्सा निकालने लगे। इसी बीच बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट रह चुकीं एक अभिनेत्री ने कोएना के बाहर होने को लेकर सलमान पर ही आरोप जड़ दिए।
Bigg Boss 13: कोएना के बाहर होते ही भड़कीं ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर सलमान पर निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सोफिया ने सलमान खान पर कोएना मित्रा के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। वीडियो में सोफिया ने कहा कि 'सलमान खान (Salman Khan) मैं आपसे नाराज हूं क्योंकि आपने एक अच्छी कंटेस्टेंट कोएना मित्रा के साथ पक्षपात किया। जनता ने कोएना को घर से बेघर नहीं किया बल्कि आपने किया है।
सोफिया हयात ने आगे कहा, बिग बॉस के घर में कब उन लोगों को इज्जत देना शुरू करेंगे, जिनको इज्जत मिलनी चाहिए। सलमान खान आपके इस कदम से लोगों को लगेगा कि आप हिंसात्मक व्यवहार को सपोर्ट करते हैं, लोग यह नहीं देखना चाहते, दर्शक अच्छे लोगों को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, सलमान खान को ये शो बंद कर देना चाहिए। लोगों को भी यह शो देखना बंद करना चाहिए क्योंकि यहां सच्चाई नहीं दिखाई जाती, केवल हिंसा दिखाई जाती है।
यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि सलमान से उलझना कोएना पर भारी पड़ गया। दरअसल इस बात का खुलासा आरती ने मटका टास्क के दौरान किया था। टास्क से पहले 'वीकेंड का वॉर' एपिसोड में सलमान खान ने कोएना मित्रा से कहा था कि 'आप शो में दिख नहीं रही हैं ऐसे में कुछ करिए।' जिस पर कोएना ने कहा कि 'मैं फेक नहीं कर सकती दूसरों लोगों की तरह।' सलमान और कोएना के बीच बात आगे बढ़ती है और सलमान कहते हैं कि 'इसका मतलब है कि आपने एक कंटेस्टेंट की जगह खराब कर दी।' इस पर कोएना कहती हैं कि 'तो फिर मुझे बुलाने की जरूरत ही क्या थी।' सलमान समझाते हैं कि 'कोएना आपको जो मिला है उसके प्रति सम्मान दिखाइए।'
कोएना कहती हैं कि 'मेरा जो नेचर है उसे मैं चेंज नहीं कर सकती। इनमें से किसी को मुझे इंप्रेस नहीं करना है।' शो में सलमान और कोएना के बीच एक सामान्य बातचीत दिखाई दी थी लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई थी जिसे एडिट कर दिया गया। कोएना के एक फैंस का कहना है कि 'सलमान का व्यवहार कोएना के साथ इतना कठोर क्यों था। वो हमेशा शहनाज का पक्ष ले रहे थे। ऐसा लग रहा था कि शहनाज सलमान के घर पली बढ़ी है।'
पढ़ें: 18 साल में इतनी बदल गईं टीवी की नन्हीं कॉमेडियन 'गंगूबाई', तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल