फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ-सलमान से ट्विटर पर आगे निकले शाहरुख, रणवीर ने ठुकराया भंसाली का ऑफर, पांच खबरें

Tue, 15 Oct 2019 12:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 15 Oct 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan reached highest followers in twitter ranveer singh rejects Sanjay Leela Bhansali film
Shah rukh Khan,Ranveer Singh - फोटो : amar ujala

ट्विटर पर अमिताभ से आगे निकले शाहरुख


बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स के मामले में अमिताभ बच्चन को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख के ट्विटर पर 3.9 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। गौरतलब है कि अभी तक अमिताभ बच्चन के 3.88 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं सलमान खान के ट्विटर फॉलोअर्स की संख्या 3.83 करोड़ है।

 

 
Shah rukh Khan reached highest followers in twitter ranveer singh rejects Sanjay Leela Bhansali film
varun dhawan - फोटो : social media

लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में नजर आएंगे वरुण धवन
अभिनेता वरुण धवन जल्द परमवीर चक्र से सम्मानित सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में वरुण धवन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये जानकारी खुद वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर लेफ्टिनेंट की तस्वीर साझा करते हुए दी है। अरुण खेत्रपाल की तस्वीर को साझा करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है- ये मेरा हमेशा से सपना रहा है कि मैं देश के एक सैनिक का रोल करूं। यह मेरी एक बहुत महत्वपूर्ण फिल्म है। अब और इंतजार नहीं कर सकता कि श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित अरुण खेत्रपाल की यह फिल्म बिग स्क्रीन पर लाई जा रही है। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में अलग ही विजन होता है, लेकिन इस बार इमोशन भी है। उम्मीद करते हैं कि मुकेश खेत्रपाल और पूना हॉर्स को गर्व महसूस करवा सकें। जय हिन्द दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूं कि आपको निराश नहीं करूंगा। गौरतलब है कि अभी अरुण खेत्रपाल की बायोपिक का नाम तय नहीं हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Happy birthday 2/lt #ARUNKHETRAPAL. It’s always been my dream to play a solider of INDIA. This is my most important film . Can’t wait to be directed by the mad genius sriram Raghavan one more time to bring to the big screen the life of 2/lt #ARUNKHETARPAL. Cant wait to begin working with dino vision my producer who always has a vision but this time with emmotion. Hope to make you proud #mukeshkhetarpal and #poonahorse. JAI HIND 🇮🇳. Thank you to my fans and hope i don’t let you down.

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

Shah rukh Khan reached highest followers in twitter ranveer singh rejects Sanjay Leela Bhansali film
Laal Kaptaan - फोटो : social media

'लाल कप्तान' के लुक की जैक स्पैरो से तुलना करना सैफ को नहीं आया पसंद
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल कप्तान' की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में वह नागा साधु के किरदार में नजर आ रहे हैं। लाल कप्तान का ट्रेलर देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सैफ अली खान के लुक की तुलना हॉलीवुड फिल्म पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन के किरदार जैक स्पैरो से कर दी थी। जैक स्पैरो से तुलना करना सैफ अली खान को पसंद नहीं आया है। अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए सैफ खान ने कहा, मुझे अच्छा नहीं लगा कि लोगों ने मेरी तुलना जैक स्पैरो से की। ये वो चीज़ (नागा साधु का लुक) है जो हमारे कल्चर ने सिनेमा को दिया है और भारत में इसकी प्रैक्टिस भी बहुत की जाती है। नागा साधु, उनके बाल, उनकी बंदना, उनके चेहरा पर लगा सफेद ऐश और वो रेड जैकेट जो ईस्ट इंडिया कंपनी की दी हुई है। मुझे लगता है कि लोग ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से ऊब चुके हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan reached highest followers in twitter ranveer singh rejects Sanjay Leela Bhansali film
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम (dishapatani)

राधे में सलमान खान के साथ नजर आ सकती हैं दिशा
हिंदी सिनेमा के सुल्तान यानी सलमान खान की अगली फिल्म राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप की शूटिंग दिवाली के तुरंत बाद गोपाष्टमी को शुरू होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा करेंगे जबकि निर्माता सलमान के भाई सोहेल खान होंगे। बीते कुछ दिनों से फिल्म राधे: इंडियाज मोस्ट वांटेड कॉप की हीरोइन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। ऐसे में खबर है कि इस फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री दिशा पाटनी नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक दिशा को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

विज्ञापन
Shah rukh Khan reached highest followers in twitter ranveer singh rejects Sanjay Leela Bhansali film
Ranveer Singh - फोटो : instagram

भंसाली की फिल्म का ऑफर रणवीर ने ठुकराया
निर्देशक संजय लीला भंसाली अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर फिल्म गंगूबाई बना रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य हीरो को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच खबर है कि फिल्म गंगूबाई के लिए संजय लीला भंसाली इस फिल्म के लिए अभिनेता रणवीर सिंह को लेना चाहते थे, लेकिन रणवीर सिंह उनकी इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है। हालांकि इस बात रणवीर ने किस वजह से काम करने से मना किया इसका खुलासा नहीं हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed