फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: शो के मेकर्स पर फूटा अली गोनी का गुस्सा, प्रॉपर्टी तोड़ने की कोशिश करते हुए बोले- शो से निकाल दें

Mon, 09 Nov 2020 06:30 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 09 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni has angry on show makers for Quarantine him
अली गोनी - फोटो : instagram: colorstv

छोटे पर्दे का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। शो में कुछ वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की भी एंट्री हुई है, जिससे शो में नए ट्विस्ट भी देखने को मिलते रहते हैं। इस बीच बिग बॉस 14 में आए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अली गोनी को गुस्सा आ गया और उन्होंने बिग बॉस की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। 

Bigg Boss 14 Aly Goni has angry on show makers for Quarantine him
अली गोनी - फोटो : instagram/alygoni

कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में अली गोनी बिग बॉस पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए और शो की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने से पहले अली गोनी को क्वारंटीन रूम से रखा गया है। 

Bigg Boss 14 Aly Goni has angry on show makers for Quarantine him
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Twitter: @colorstv

लंबे समय तक क्वारंटीन रूम में रहने की वजह से अली गोनी को गुस्सा आने लगता है। जिसकी वजह से वह बिग बॉस और शो के मेकर्स पर अपना गुस्सा निकालने लगते हैं। वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि अली गोनी गुस्से में कहते हैं कि न तो माइक पहनूंगा और न ही खाना खाऊंगा। इसके बाद जैस्मीन उन्हें समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वह और ज्याद गुस्से में आ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni has angry on show makers for Quarantine him
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @alygoni

वीडियो में दिखाया है कि अली गोनी गुस्से में कहते हैं कि मैं कसम खाता हूं कि मैं तोड़ दूंगा एक एक सीट यहां पर... अभी जो उखाड़ना है उखाड़ने दें। शो से निकालना है निकाल दें। इसके बाद अली गोनी बिग बॉस के घर की संपत्ति को तोड़ने की कोशिश करने लगते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में हाल ही में अली गोनी ने एंट्री ली है। शो में उनको देखकर जैस्मीन भी आश्चर्यचकित रह गईं। अली की अचानक एंट्री से जैस्मीन काफी इमोशनल नजर आईं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Kamre mein band @alygoni ka toota sabra ka baandh! Kya ho jayenge woh bekaaboo? Watch tonight 10:30 PM only on #Colors. Catch #BiggBoss14 before TV on @vootselect. #BiggBoss2020 @beingsalmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Aly Goni has angry on show makers for Quarantine him
जैस्मिन भसीन, अली गोनी - फोटो : Instagram: @colorstv

बता दें कि अली के घर में आने से शो में एक बड़ा ट्विस्ट देखा जाएगा। शो के बाकी कंटेस्टेंट्स की खास प्रतिक्रिया अब तक देखने को नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही वह भी देखने को मिलेगी। बात करें जैस्मीन और अली की तो दोनों के रिलेशनशिप में होने की इन दिनों चर्चाएं हैं। हालांकि दोनों अब तक इसे नकारते हुए एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते रहे हैं। खैर अब तो बिग बॉस हाउस में ही देखने को मिलेगा कि यह दोस्ती है या दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है।

पढ़ें: 'हाय दईया रे दईया' गाने में काजल राघवानी ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed