अभिनेत्री काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने अभिनय से न केवल दर्शकों के दिलों को जीता है बल्कि भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान भी बनाई है। काजल राघवानी की फिल्मों के गाने आते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
'हाय दईया रे दईया' गाने में काजल राघवानी ने किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों उनका एक और गाना वायरल हो रहा है। काजल राघवानी के वायरल हो रहे गाने का नाम है 'हाय दईया रे दईया'। उनका यह गाना छह साल पहले आई फिल्म देवरा भईल दीवाना का है। इस खूबसूरत नगमें को काजल राघवानी, पाखी हेगड़े और प्रदीप पांडे चिंटू पर फिल्माया गया है। गाने में इनका डांस दर्शकों के दिलों को जीत रहा है। एक बार फिर से ये गाना वायरल हो रहा है।
'हाय दईया रे दईया' को प्रियंका सिंह और अल्का ने अपनी शानदार आवाज में गाया है जबकि गीतकार राजकुमार आर पांडे हैं। 'हाय दईया रे दईया' गाने को अब तक यूट्यूब पर 15 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इन दिनों फिर से यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। इसके अलावा काजल राघवानी के और भी म्यूजिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म रिहाई से की थी। इसके बाद काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
बात करें फिल्म देवरा भईल दीवाना कि तो यह फिल्म साल 2014 में आई थी। फिल्म देवरा भईल दीवाना में प्रदीप पांडे चिंटू, मनोज तिवारी, पक्खी हेगड़े और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक राजकुमार आर पांडे हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
पढ़ें: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने खोला अपनी प्रेग्नेंसी का राज, 'बेबी बंप' की बताई ये वजह