फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: घर के पांच सदस्य हुए नॉमिनेट, एजाज खान ने इस सदस्य को किया सुरक्षित तो रोने लगीं पवित्र पुनिया

Wed, 04 Nov 2020 08:53 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 04 Nov 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 day 32 nomination special eijaz khan saved jasmin bhasin
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस 14 में 32वें दिन की शुरुआत 'मैं घर नहीं जाना' गाने से हुई। इसकी वजह भी खास थी क्योंकि मंगवार के एपिसोड में नॉमिनेशन की प्रक्रिया हुई। घर में इस वक्त कप्तान एजाज खान हैं। एपिसोड की शुरुआत में निक्की तंबोली को एजाज खान बीबी मॉल से सामान देते हैं। जबकि जान कुमार बीबी मॉल की एक्सेस मांगते हैं लेकिन एजाज मना कर देते हैं। इस वजह से दोनों के बीच खूब बहस भी हुई।

Bigg boss 14 day 32 nomination special eijaz khan saved jasmin bhasin
एजाज खान, कविता कौशिक - फोटो : instagram: colorstv

बिग बॉस ने घर में नॉमिनेशन की प्रक्रिया का एलान किया। इस दौरान बिग बॉस ने एजाज खान को कप्तान होने के नाते एक पावर भी दिया जिसमें वो किसी भी एक सदस्य को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर सकते हैं। एजाज ने सभी को हैरान करते हुए जैस्मिन भसीन को नॉमिनेशन से बचाया।

Bigg boss 14 day 32 nomination special eijaz khan saved jasmin bhasin
एजाज खान - फोटो : instagram: colorstv

शो में एजाज और पवित्र के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है। माना जा रहा था कि वह पवित्र को बचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एजाज कहते हैं कि जैस्मिन अभी अभी रेड जोन से आई हैं, मैं उन्हें दोबारा नहीं भेजना चाहता। वह एक महीने से मेहनत कर रही हैं उन्होंने आज हलवा भी बनाया तो मैं जैस्मिन को सुरक्षित करना चाहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 day 32 nomination special eijaz khan saved jasmin bhasin
निक्की तंबोली और जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram: colorstv

एजाज के इस कदम से पवित्र काफी नाराज हो गईं। जैस्मिन को सुरक्षित करने के लिए एजाज ने जो वजह बताई उससे पवित्र दुखी हुईं और रोने लगती हैं। तब निक्की तंबोली ने उन्हें समझाया। एजाज के बाद घर के बाकी सदस्यों के बीच नॉमिनेशन प्रक्रिया में दो दो सदस्यों का नाम लेना था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Captaincy ke powers use karke @eijazkhan ne save kiya @jasminbhasin2806 ko aur dukhaya @pavitrapunia_ ka dil! Kya maaf kar payengi unhe Pavitra? Watch tonight 10:30 PM only on #Colors. Catch #BiggBoss before TV on@vootselect. #BiggBoss2020 #BiggBoss14 @beingsalmankhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
Bigg boss 14 day 32 nomination special eijaz khan saved jasmin bhasin
जैस्मिन भसीन - फोटो : instagram: colorstv

शो के दौरान रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच रोमांटिक पल देखने को मिला। नॉमिनेशन टास्क में रुबीना नॉमिनेट हो जाती हैं और अभिनव सुरक्षित हो जाते हैं। आखिर में राहुल वैद्य, शार्दुल पंडित, नैना सिंह और रुबीना दिलैक इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed