फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने अभिनय से इन कलाकारों ने दिखाया दम, किसी के नाम पर रेस्तरां का खाना तो किसी के नाम पर सड़क

Wed, 04 Nov 2020 08:12 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 04 Nov 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
Raj kapoor to aishwarya rai Bollywood celebrites names these things
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय - फोटो : instagram/iamsrk, aishwaryaraibachchan_arb

हिंदी सिनेमा की लोकप्रियता ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी है। अपने चहेते कलाकारों के प्रति प्रशंसकों की दीवानगी देखते ही बनती है। लोकप्रियता का ही आलम है कि बॉलीवुड के ऐसे कई कलाकार हैं जिनके नाम पर रेस्तरां में व्यंजन से लेकर सड़क तक के नाम रखे हुए हैं। तो चलिए इसी कड़ी में उन सितारों की बात करते हैं जिनके प्रति प्यार जताने के लिए आम लोगों से लेकर प्रशासन ने भी खास तरह से सम्मान दिया।

Raj kapoor to aishwarya rai Bollywood celebrites names these things
राज कपूर - फोटो : फाइल

दिग्गज अभिनेता राज कपूर केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी खूब लोकप्रिय हैं। राज कपूर के नाम पर कनाड़ा के ब्रैम्पटन (Brampton) शहर में एक सड़क का नाम रखा गया है। इस सड़क को ‘राज कपूर क्रेसेंट’ (Raj Kapoor Crescent) कहा जाता है।

Raj kapoor to aishwarya rai Bollywood celebrites names these things
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk

न्यूयॉर्क स्थित एक संगठन ने शाहरुख खान के नाम पर चांद पर एक गड्ढा बनाया है। इस सम्मान के बाद शाहरुख खान का नाम सीवी रमन, विक्रम साराभाई और होमी भाभा जैसी हस्तियों की लिस्ट में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kapoor to aishwarya rai Bollywood celebrites names these things
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

साल 2004 में सिंगापुर में ऑर्किड (सिंगापुर का राष्ट्रीय फूल) की एक प्रजाति का नाम अमिताभ बच्चन के नाम पर ‘डेंड्रोबियन अमिताभ बच्चन’ रखा। अमिताभ बच्चन एक पुरस्कार समारोह के सिलसिले में उस वक्त शहर में थे। इसके अलावा एक जलप्रपात का नाम बिग बी के नाम पर रखा गया है। अमिताभ बच्चन फॉल उत्तरी सिक्किम में चुंगथांग से युमथांग घाटी को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित है।

विज्ञापन
Raj kapoor to aishwarya rai Bollywood celebrites names these things
ऐश्वर्या राय - फोटो : अमर उजाला

2005 में नीदरलैंड में ट्यूलिप की एक नस्ल का नाम 'ऐश्वर्या राय' रखा गया। यही नहीं, 2012 में उत्तर प्रदेश के दौलतपुर गांव में स्थापित की जा रही लड़कियों के लिए एक कॉलेज का नाम भी 'ऐश्वर्या राय बच्चन गर्ल्स कॉलेज' रखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed