फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14: देवोलीना भट्टाचार्जी घर से हुईं बेघर, अब एजाज खान की कैसे होगी वापसी!

Sat, 13 Feb 2021 07:24 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Feb 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Eijaz Khan's Proxy Devoleena Bhattacharjee evicted from house
देवोलीना भट्टाचार्जी और एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' में कभी भी कुछ भी हो सकता है। शो में आएदिन नया ट्विस्ट आ रहा है, जिससे दर्शक भी हैरान है। पिछले दिनों बिग बॉस के घर से अभिनव शुक्ला बाहर हो गए थे, जिससे उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। तो अब खबर है कि एजाज खान की प्रॉक्सी बनीं देवोलीना भट्टाचार्जी को भी घर से बेघर कर दिया है। जी हां, 'बिग बॉस' के घर से ये अब ये खबर सामने आ रही है।



 

Bigg Boss 14: Eijaz Khan's Proxy Devoleena Bhattacharjee evicted from house
देवोलीना - फोटो : colors

'द खबरी' ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है कि अब देवोलीना भट्टाचार्जी बेघर हो गई हैं। बता दें कि एक्ट्रेस और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने घर में एजाज खान की प्रॉक्सी बनकर एंट्री की थी। दरअसल, बिग बॉस शो तय दिनों से ज्यादा आगे बढ़ने के कारण एजाज खान को घर से बाहर जाना पड़ा था। क्योंकि एजाज खान की फिल्म की शूटिंग लिए डेट्स पहले से तय थी। 

Bigg Boss 14: Eijaz Khan's Proxy Devoleena Bhattacharjee evicted from house
एजाज खान - फोटो : instagram/eijazkhan

अब अगर देवोलीना घर से बाहर हो जाती है तो एजाज का वापस घर में जाना मुश्किल हो जायेगा। बताया जा रहा है कि कम वोट्स के कारण देवोलीना को घर से बेघर होना पड़ा है। तो वहीं अब 'बिग बॉस' का फिनाले भी नजदीक है और ऐसे में इस हफ्ते इविक्शन के लिए कुल 6 लोग नॉमिनेट हुए थे। बेघर होने के लिए नॉमिनेट होने वाले की इस लिस्ट में देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, राखी सावंत और अली गोनी के नाम भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14: Eijaz Khan's Proxy Devoleena Bhattacharjee evicted from house
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

बता दें कि पिछले दिनों अभिनव शुक्ला को घर में आए सात सदस्यों की वजह से शो से बाहर होना पड़ा था। जिसके बाद रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। तो वहीं घर से बाहर होने के बाद अभिनव ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को शुक्रिया कहा था। साथ ही उन्होंने रुबीना को सपोर्ट करने के लिए भी फैंस से कहा था।

विज्ञापन
Bigg Boss 14: Eijaz Khan's Proxy Devoleena Bhattacharjee evicted from house
रुबीना - फोटो : Instagram

फिलहाल, दर्शकों की निगाहें 'बिग बॉस' के फिनाले पर टिकी हुई हैं और सभी अपने-अपने हिसाब से विजेता घोषित कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की मिल रही प्रतिक्रिया के अनुसार 'बिग बॉस 14' की विजेता रुबीना दिलैक हो सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed