फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुपमा शो के इस अभिनेता के कोरोना पॉजिटिव होने से फैंस को लगा झटका, क्या रुकेगी शो की शूटिंग?

Sat, 13 Feb 2021 02:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Feb 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
Paras Kalnawat tested corona positive, Netizens pray for speedy recovery
रुपाली गांगुली, पारस कलनावत - फोटो : Instagram

टीआरपी की रेस में नंबर वन के स्थान पर अपना कब्जा जमाए रहने वाले शो 'अनुपमा' के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस शो में काम करने वाले अभिनेता पारस कलनावत कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद से पूरी टीम का टेस्ट करवाया गया है और सेट को पूरी तरह से सैनिटाइज भी किया जा रहा है। शो के प्रोड्यूसर राजन शशी ने अपने आधिकारिक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता अपने घर में क्वारंटीन में हैं।

Paras Kalnawat tested corona positive, Netizens pray for speedy recovery
पारस कलनावत - फोटो : Instagram

अब पारस कलनावत के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते फैंस उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं फैंस को इस बात का भी डर लग रहा है कि शो के एक सदस्य के पॉजिटिव होने की वजह से शो की शूटिंग रुक सकती है। बता दें कि अनुपमा शो में फैंस को इस समय की स्टोरीलाइन काफी पसंद आ रही है। ऐसे में अगर शो की शूटिंग रुकती है तो फैंस के लिए ये निराशाजनक बात होगी।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

Paras Kalnawat tested corona positive, Netizens pray for speedy recovery
पारस कलनावत, रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

इन अटकलों के बीच शो के निर्माता रंजन शशी ने एक बयान जारी किया है। शशी ने बताया कि, 'पारस पिछले कुछ दिनों से शूटिंग नहीं कर रहे थे। वहीं सावधानी के तौर पर पूरी टीम का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया है'। बयान में लिखा है, 'पारस कलनावत जो शो अनुपमा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं वो कोरोना की चपेट में आ गए हैं। वैसे तो वो कुछ दिनों से शूट नहीं कर रहे थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने हमें इस बारे में बताया तब पूरी टीम का कोरोना टेस्ट हुआ। वहीं बीएमसी को भी इस बारे में बता दिया गया है और सेट को भी पूरी तरह से सैनिटाइज कर दिया गया है'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Kalnawat tested corona positive, Netizens pray for speedy recovery
पारस कलनावत - फोटो : Instagram

बता दें कि इस बयान में पारस की सेहत को लेकर भी जानकारी दी गई है। पारस कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से होम क्वारंटीन में हैं और उन्हें मेडिकल सुविधा दी जा रही है। मेकर्स भी लगातार उनके संपर्क में हैं और उनकी सेहत को प्राथमिकता पर रखा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि पारस बाकी दूसरे सितारों की तरह कोरोना को हरा देंगे और शो में जल्द वापसी करेंगे।

विज्ञापन
Paras Kalnawat tested corona positive, Netizens pray for speedy recovery
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram

बात करें इस शो की मुख्य अभिनेत्री की तो रुपाली गांगुली के लिए ये शो उनका कमबैक माना जा रहा है। इससे पहले रुपाली ने कई हिट शो में काम किए थे, लेकिन पिछले कुछ समय से वो छोटे पर्दे से दूर हो गईं थी। ऐसे में इस शो ने रुपाली को एक बार फिर सफलता दिला दी है। हाल ही में रुपाली ने फोटोशूट भी कराया था जिसमें उनका ग्लमैरस अवतार फैंस को काफी पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed