फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनने के बाद अनीता हसनंदानी ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर, कहा- अब हम तीन हो गए

Sat, 13 Feb 2021 01:00 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 13 Feb 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Anita Hassanandani shares first photo with baby boy: ‘And just like that we were three’
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी के घर फरवरी का महीना ढेरों खुशिया ले आया है। अनीता और रोहित रेड्डी कुछ दिन पहले ही एक नन्हे से राजकुमार के माता पिता बने हैं। अनीता के मां बनने के बाद फैंस उनके बच्चे की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं हाल ही में अनीता ने अपने पति और बेटे के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के लिए साझा की है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दिल वाले इमोजी से छिपा दिया है।

Anita Hassanandani shares first photo with baby boy: ‘And just like that we were three’
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी - फोटो : Instagram

अनीता ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'और इस तरह हम तीन हो गए। हमें बेस्ट मिला है। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद'। अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अनीता और रोहित को लगातार बधाईयां मिल रही हैं। वहीं फैंस भी इन दोनों से बेटे का चेहरा दिखाने की मांग कर रहे थे। 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

Anita Hassanandani shares first photo with baby boy: ‘And just like that we were three’
अनीता हसनंदानी, रोहित रेड्डी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इससे पहले भी रोहित ने अपने बेटे की तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में बच्चे का हाथ दिख रहा था। ये तस्वीर बेहद खूबसूरत और दिल को छू लेने वाली थी। इस तस्वीर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी और फैंस बच्चे का चेहरा देखने के लिए बेताब थे। वहीं अब अनीता ने भी जो तस्वीर साझा की है उसमें भी उनके बच्चे का चेहरा नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anita Hassanandani shares first photo with baby boy: ‘And just like that we were three’
एकता कपूर-अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

अनीता के मां बनने के बाद से टीवी जगत के सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। अनीता की बेस्ट फ्रेंड और मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर तो फौरन अनीता के पास अस्पताल पहुंच गई थीं। इसके साथ उन्होंने अनीता की तस्वीर साझा करते हुए कहा था कि उन्हें मौसी बनने की बहुत खुशी हुई है। अनीता और रोहित को सुरभी ज्योति, भारती सिंह, करण पटेल, रश्मि देसाई, रणविजय सिंह जैसे सितारों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
Anita Hassanandani shares first photo with baby boy: ‘And just like that we were three’
अनीता हसनंदानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मालूम हो कि अनीता हसनंदानी ने पिछले साल अक्तूबर महीने में यह गुड न्यूज साझा की थी कि वो मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो और रोहित पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। बता दें कि 39 साल की उम्र में अनीता मां बनी हैं और उनके लिए ये दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed