फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब राहुल वैद्य ने गाया था खराब गाना, सोनू निगम और अनु मलिक ने यूं लगाई थी क्लास, वायरल हुआ वीडियो

Thu, 22 Oct 2020 04:43 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 22 Oct 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Vaidya indian idol throwback video has been viral Sonu Nigam and Anu Malik angry on him
राहुल वैद्य, सोनू निगम, अनु मलिक - फोटो : यूट्यूब

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इस बार कई कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। उनमें से एक गायक राहुल वैद्य भी हैं। शो में रहते हुए राहुल अपने खेल और मनोरंजन की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दर्शक भी उनके मनोरंजन को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर राहुल का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गायक सोनू निगम और अनु मलिक उनको डांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 14 Rahul Vaidya indian idol throwback video has been viral Sonu Nigam and Anu Malik angry on him
राहुल वैद्य - फोटो : यूट्यूब

दरअसल राहुल वैद्य ने बतौर गायक अपने करियर की शुरुआत सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से की थी। वह साल 2004 में इस शो का हिस्सा थे। इस दौरान शो के जज सोनू निगम, अनु मलिक और फराह खान थीं। इंडियन आइडल से जुड़ा राहुल वैद्य का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह फिल्म 'कल हो ना हो' के गाने 'प्रीटी वुमन' को गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 14 Rahul Vaidya indian idol throwback video has been viral Sonu Nigam and Anu Malik angry on him
सोनू निगम, अनु मलिक - फोटो : यूट्यूब

इस वीडियो में राहुल वैद्य का गाना खत्म होने के बाद सोनू निगम और अनु मलिक उनकी डांट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। पहले सोनू निगम कहते हैं, 'मैं आपसे एक बात कहना चाहता हूं आप हर परफॉर्मेंस के साथ बद से बदतर हो जा रहे हो। जो आपने सबसे पहले गाया था वह आपने बहुत अच्छा गाया था। अनु मलिक ने भी आपकी परफॉर्मेंस देखकर कहा था कि तू आ गया रे और मैंने कहा था कि जो लास्ट के तीन बचेंगे उसमें आप आएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Vaidya indian idol throwback video has been viral Sonu Nigam and Anu Malik angry on him
अनु मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में सोनू निगम आगे कहते हैं, 'उसके बाद आपने जब गाया तो उसी गाने को थोड़ा खराब गाया। उसके बाद आपने जो गाया वह भी अच्छा नहीं था, आज बहुत ही खराब गाया।' सोनू निगम के बाद अनु मलिक भी राहुल वैद्य की क्लास लगाते हैं। वह कहते हैं, 'आपको अपने ऊपर ओवर कॉन्फिडेंस हो गया है। आखों में, चेहरे में एटीट्यूड में कि कोई और एग्जिस्ट ही नहीं करता। सिर्फ मैं हूं, यह आपकी आवाज में नजर आ रहा है। पहले भूख नजर आ रही थी। अब ऐसा नहीं दिख रहा।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rahul Vaidya indian idol throwback video has been viral Sonu Nigam and Anu Malik angry on him
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

वीडियो में दिखाया गया है कि सोनू निगम और अनु मलिक की बात सुनने के बाद राहुल विद्य उन दोनों से माफी मांगते हैं। राहुल वैद्य के इस वीडियो SET India ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। आपको बता दें कि बिग बॉस 14 की शुरुआत में जब राहुल वैद्य शो में आए थे तो वह काफी फीके दिखाई दे रहे हैं, लेकिन शो के दूसरे हफ्ते की वह अपने मनोरंजन की वजह से खूब चर्चा में हैं। सलमान खान ने भी उनके मनोरंजन की तारीफ की है। 

पढ़ें: Bigg Boss 14: जान कुमार ने निक्की तंबोली को दिया धोखा ! इस वजह से कमजोर पड़ी दोस्ती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed