फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Kader Khan: अमिताभ बच्चन को 'अमित जी' न कहने की मिली सजा, कादर खान को फिल्म से कर दिया था बाहर

Thu, 22 Oct 2020 04:39 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 22 Oct 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Kader khan Birthday:  special when he Lost Films For Not Calling Amitabh Bachchan as Amit Ji
कादर खान और अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार कादर खान का जन्मदिन 22 अक्तूबर को होता है। कादर खान एक अच्छे हास्य कलाकार और खलनायक तो रहे ही साथ ही संवाद लेखक के तौर पर भी उन्होंने तमाम सुपरहिट फिल्में दीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन के लिए कई फिल्मों में डायलॉग लिखे। एक तरीके से कहा जाए तो अमिताभ को इस मुकाम तक पहुंचाने में कादर खान का भी हाथ रहा। लेकिन उन्हीं अमिताभ को 'अमित जी' नहीं कहने पर कादर खान को फिल्म से बाहर कर दिया गया था।

Kader khan Birthday:  special when he Lost Films For Not Calling Amitabh Bachchan as Amit Ji
कादर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : फाइल

सोशल मीडिया पर आज भी वो वीडियो मौजूद है जिसमें कादर खान बता रहे हैं कि कैसे उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गईं और कैसे अमिताभ बच्चन को 'अमित जी' न कहने की वजह से उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया।

Kader khan Birthday:  special when he Lost Films For Not Calling Amitabh Bachchan as Amit Ji
कादर खान - फोटो : फाइल

इस वीडियो में कादर खान कह रहे हैं, 'मैं अमिताभ बच्चन को अमित कहकर बुलाता था। तभी किसी प्रोड्यूसर ने मुझसे आकर कहा कि आप सर जी को मिला? मैंने कहा कि कौन सर जी? इस पर वह बोला आप नहीं जानते? उसने अमिताभ की ओर इशारा कर कहा कि वह हमारे सर जी हैं। मैंने कहा कि वह तो अमित है। सभी ने तब से अमिताभ को सर जी, सर जी बोलना शुरू कर दिया, लेकिन मेरे मुंह से उनके लिए कभी अमित जी या सर जी नहीं निकला। बस यही न बोल पाने की वजह से मैं उनके ग्रुप से निकल गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kader khan Birthday:  special when he Lost Films For Not Calling Amitabh Bachchan as Amit Ji
कादर खान, गोविंदा - फोटो : फाइल

कादर खान आगे कहते हैं, 'क्या कोई अपने दोस्त या भाई को किसी और नाम से पुकार सकता है? नामुमकिन बात है ये। मैं नहीं कर सका ये और इसीलिए मेरा उनसे वो राब्ता नहीं रहा। इसीलिए मैं उनकी फिल्म 'खुदा गवाह' में नहीं रहा। फिर उनकी फिल्म 'गंगा जमुना..' मैंने आधी लिखी और छोड़ दी। इसके बाद कुछ और फिल्में थीं, जिनपर मैंने काम करना शुरू किया था, लेकिन वे भी छोड़ दीं।'

विज्ञापन
Kader khan Birthday:  special when he Lost Films For Not Calling Amitabh Bachchan as Amit Ji
कादर खान - फोटो : पीटीआई

कम लोग ही जानते होंगे कि अपने सुपरस्टारडम के दौर में जैसे राजेश खन्ना ने सलीम जावेद को हाथी मेरे साथी में ब्रेक दिया था, वैसे ही राजेश खन्ना ने ही पहली बार कादर खान को अपनी फिल्म रोटी में बतौर डॉयलॉग राइटर ब्रेक दिया। कादर खान ने इसके बाद राजेश खन्ना की तमाम फिल्मों के संवाद लिखे। कादर खान ने जितेंद्र की दूसरी पारी में श्रीदेवी के साथ आई फिल्म तोहफा के बाद उनकी तकरीबन सभी फिल्मों के भी संवाद लिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed