फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Birthday Parineeti Chopra: इस अभिनेता से परिणीति चोपड़ा करती हैं प्यार, करीना कपूर खान से है कनेक्शन

Thu, 22 Oct 2020 03:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 22 Oct 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
When Bollywood Actress Parineeti Chopra said She Loves Saif Ali Khan and Kareena Knows That
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था। आज परिणीति अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। परिणीति के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा है। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्त, साथी कलाकार और  उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं परिणीति के जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि परिणीति का प्यार कौन है...

When Bollywood Actress Parineeti Chopra said She Loves Saif Ali Khan and Kareena Knows That
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्मी सितारों की फैन फॉलोइंग बड़ी जबरदस्त होती है। लेकिन ये सितारे खुद भी एक दूसरे के फैन होते हैं। परिणीति चोपड़ा के साथ भी कुछ ऐसा ही हाल है। परिणीति भी एक बॉलीवुड अभिनेता की बड़ी जबरदस्त फैन हैं। फैन ही नहीं बल्कि वो तो उनके लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। ये अभिनेता कोई और नहीं बल्कि करीना कपूर खान के पति सैफ अली खान हैं।

When Bollywood Actress Parineeti Chopra said She Loves Saif Ali Khan and Kareena Knows That
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram

दरअसल पिछले साल परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'जबरिया जोड़ी' रिलीज हुई थी। फिल्म के प्रमोशन के लिए परिणीति और सिद्धार्थ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। इस दौरान परिणीति ने खुद ये राज खोला था। कपिल शर्मा ने परिणीति से फिल्म की कहानी के हिसाब से सवाल करते हुए पूछा था कि उन्हें अगर रियल लाइफ में मौका मिले तो वह किसके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाएंगी ?

विज्ञापन
विज्ञापन
When Bollywood Actress Parineeti Chopra said She Loves Saif Ali Khan and Kareena Knows That
सैफ अली खान, करीना कपूर - फोटो : instagram: kareenakapoorkhan

इस सवाल का जवाब परिणीति ने बेबाक अंदाज में दिया। परिणीति ने जवाब में कहा कि, 'यदि मुझे मौका मिला तो मैं यकीनन सैफ अली खान को किडनैप करना चाहूंगी। मैं उनके साथ अपनी जबरिया जोड़ी बनाना पसंद करूंगी।' परिणीति ने आगे कहा कि, 'मैंने सैफ अली खान को हमेशा से बेहद पसंद किया है। मैंने करीना को भी यह बात बताई है और उन्हें इससे कोई कोई प्रॉब्लम नहीं है।'

विज्ञापन
When Bollywood Actress Parineeti Chopra said She Loves Saif Ali Khan and Kareena Knows That
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram

बात करें परिणीति के वर्कफ्रंट की तो उनकी फिल्म संदीप और पिंकी फरार बनकर तैयार है। फिल्म में परिणीति, अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है। हालांकि, इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चार महीने बाद ऋतिक रोशन की मां ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, तस्वीर साझा कर कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed