दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी अभिनेत्री मेघना राज मां बन गई हैं। उन्होंने गुरुवार को बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी चिरंजीवी सर्जा के परिवार के सदस्यों ने दी है। साथ ही सर्जा परिवार के नए मेहमान की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मेघना राज पहली बार मां बनी हैं।
दिवंगत अभिनेता चिरंजीवी सर्जा की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघना राज के मां बनने की जानकारी चिरंजीवी सर्जा के भाई ध्रुव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा, 'बेबी ब्वॉय, जय हनुमान'। वहीं ध्रुव सर्जा की पत्नी प्रेरणा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेघना को बेबी ब्वॉय का आशीर्वाद मिला है। आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद'।

इसके साथ ही चिरंजीवी सर्जा के कजिन भाई सूरज ने भी सोशल मीडिया पर घर में आए नन्हें मेहमान की जानकारी दी है। इनके अलावा सोशल मीडिया पर दिवंगत चिरंजीवी सर्जा और मेघना राज के बेटे की तस्वीर भी वायरल हो रही है। दिवंगत अभिनेता के फैन क्लब पर साझा की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। याद दिला दें कि बीते दिनों मेघना राज का बेबी शॉवर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
Junior chiru is comming ❤❤🥰🥰🥳🥳🥳🥳🥳
A post shared by DS_BOSS💪😎🔥 (@_action_prince_fc) on
मेघना राज के बेबी शॉवर में ध्रुव सर्जा ने होने वाले बच्चे के लिए एक चांदी का पालना खरीदा था। मीडिया रिपोर्ट्स में इस चांदी के पालने की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। ध्रुव की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें वह पालने के साथ पोज देते हुए नजर आए। कुछ दिन पहले ध्रुव सर्जा ने अपनी भाभी मेघना राज के लिए बेबी शॉवर फंक्शन भी रखा था। इस कार्यक्रम में परिवार के सदस्यों सहित दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग पहुंचे थे। इस कार्यक्रम की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।
A post shared by ✮MASTERPIECE✮ (@the_nameis_rocky_yash) on
इस मौके पर मेघना ने जिस तरह से पति की कमी को पूरा किया था उसे देख सभी की आंखें नम हो गई थीं। मेघना ने अपने पास चिरंजीवी के स्टैच्यू को खड़ा कर रखा था। आपको बता दें कि चिरंजीवी सर्जा का निधन इसी साल सात जून को हुआ था। जब चिरंजीवी सर्जा का निधन हुआ तब उनकी पत्नी मेघना राज गर्भवती थीं। मेगना के लिए ये सदमा बर्दाश्त करना बेहद मुश्किल था, लेकिन होने वाले बच्चे की खातिर वह हिम्मत से काम ले रही हैं।
पढ़ें: अभिनेत्री कविता कौशिक के साथ सोशल मीडिया पर हुई गंदी हरकत, साइबर क्राइम के तहत केस दर्ज