{"_id":"5f8ed1348ebc3e9b8409eeda","slug":"parineeti-chopra-birthday-special-see-actress-childhood-cute-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra Birthday: बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर तस्वीरों से जीत लेती हैं फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra Birthday: बचपन में बेहद क्यूट दिखती थीं परिणीति चोपड़ा, सोशल मीडिया पर तस्वीरों से जीत लेती हैं फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की चुलबुली और खुशमिजाज अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था। परिणीति आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। लेकिन उनका कभी भी बॉलीवुड में कदम रखने का सपना नहीं था। परिणीति एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अपने नटखट अंदाज के लिए पहचानी जाने वालीं परिणीति बचपन में बेहद क्यूट थीं। उनके जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं परिणीति की कुछ बचपन की प्यारी तस्वीरें...
2 of 5
पिता के साथ परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Instagram: @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। परिणीति अक्सर कई मौकों पर अपने बचपन को भी याद करती रहती हैं। ये बचपन की तस्वीर भी उन्होंने फादर्स डे के मौके पर साझा की थी। इस तस्वीर में वो अपने पिता के साथ नजर आ रही हैं। गोलू- मोलू परिणीति को इस तस्वीर में पहचानना भी मुश्किल है।
3 of 5
भाई सहज चोपड़ा के साथ परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Instagram: @parineetichopra
परिणीति चोपड़ा केवल अपनी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार की बचपन की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ये तस्वीर परिणीति ने अपने भाई सहज चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर साझा की थी। जिसमें वो उन्हें अपनी गोद में लिए बैठी हैं। तस्वीर देखकर पता लगता है कि भाई- बहन के बीच कितना प्यार है।
परिणीति ने अपनी एक तस्वीर के कैप्शन में बताया था कि लोग उन्हें अक्सर उनके पापा की कॉपी कहा करते हैं। ये बात उनकी तस्वीरों को देखकर सच भी साबित होती हैं। इन दो तस्वीरों में से एक में परिणीति बेहद छोटी हैं और अपने माता पिता के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर परिणीति के स्कूल के दिनों की है।
परिणीति भले ही इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। लेकिन कला के क्षेत्र में रुचि उनकी बचपन से ही थी। परिणीति अपने स्कूल के दिनों में नाटक, गाने और डांस में भी भाग लिया करती थीं। ये तस्वीर परिणीति के एक स्कूल में हुए प्ले के दौरान की ही है। जिसमें वो अपने दो दोस्तों के साथ खड़ी नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।