दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के करीब चार महीने का समय बीत चुका है। लेकिन अभिनेता की मौत की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। मामले में लगातार सुशांत का परिवार न्याय की मांग कर रहा है। अभिनेता के परिवार को उनकी मौत किसी साजिश का हिस्सा लगती है। तो वहीं अब अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी सुशांत की मौत के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के चार महीने बाद ऋतिक रोशन की मां ने किया सोशल मीडिया पोस्ट, तस्वीर साझा कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में आई AIIMS रिपोर्ट ने इस मामले में तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। लेकिन फिर भी एक्टर के फैन अभी भी सीबीआई की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कहने को तो मर्डर एंगल अब समाप्त हो चुका है लेकिन अब तक अभिनेता का परिवार और उनके फैंस इसे मानने को तैयार नहीं हैं।
अब हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी मामले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पिंकी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए सुशांत की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर के साथ पिंकी ने लिखा है, 'सच्चाई सभी को जाननी है, लेकिन सच्चा किसी को नहीं बनना।' पोस्ट के साथ #universeispowerful, #prayersarepowerful जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है।
#prayersarepowerful #universeispowerful🌍
A post shared by Pinkie Roshan (@pinkieroshan) on
इस पोस्ट के जरिए पिंकी ने कई लोगों पर निशाना साधा है। हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिखा है। पिंकी ने जो सवाल खड़े किए हैं वो वाजिब भी हैं। पिंकी की तरफ से इन सवालों पर सफाई नहीं दी गई है। अब एक तरफ वे न्याय की बात कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ सवाल भी खड़े कर रही हैं, ऐसे में उनका ये पोस्ट सभी को सोचने पर मजबूर कर रहा है। बता दें कि पिंकी रोशन का ये इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड तो नहीं है लेकिन ऋतिक रोशन, सुजैन खान, टाइगर श्रॉफ और नीतू कपूर सहित कई और सितारे इस अकाउंट को फॉलो करते हैं।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत को 14 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में मुंबई के अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। इस समय सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (CBI), इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) सुशांत की हत्या के मामले की जांच कर रहे हैं।
पढ़ें: निक्की तंबोली ने छुए हिना- गौहर के पैर, रुबीना- अभिनव और जैस्मिन ने उड़ाई खिल्ली