फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिहार में भाजपा ने किया फ्री कोरोना वैक्सीन देने वादा, बॉलीवुड निर्देशक का तंज- 'शेष भारत को...'

Thu, 22 Oct 2020 02:00 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 22 Oct 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
Onir and anubhav sinha reaction on BJP Coronavirus Vaccine Vaccination Announcement To Bihar Residents
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

चुनावी सरगर्मी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इस घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया कि बिहार की जनता को फ्री कोरोना वैक्सीन दे जाएगी। इस वादे को लेकर अब लोग सवाल उठाने लगे हैं। बॉलीवुड निर्देशक ओनिर ने इस पर तंज कसते हुए पूछा कि शेष भारत को भाजपा को वोट देने तक का इंतजार करना होगा?

Onir and anubhav sinha reaction on BJP Coronavirus Vaccine Vaccination Announcement To Bihar Residents
ओनिर - फोटो : फाइल

ओनिर ने ट्वीट किया, 'दुखद है कि वोट के बदले फ्री वैक्सीन दिए जाने की बात हो रही है। क्या इसका मतलब है कि शेष भारत को भाजपा को वोट देने तक इंतजार करना होगा? राजनीति नए मुकाम हासिल करती रहती है।'
 

Onir and anubhav sinha reaction on BJP Coronavirus Vaccine Vaccination Announcement To Bihar Residents
अनुभव सिन्हा - फोटो : फाइल

ओनिर के अलावा फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा ने भी भाजपा के चुनावी वादे पर चुटकी ली है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, 'तुम मुझे वोट दो, मैं तुम्हें वैक्सीन दूंगा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Onir and anubhav sinha reaction on BJP Coronavirus Vaccine Vaccination Announcement To Bihar Residents
ओनिर - फोटो : फाइल

आए एम, माई ब्रदर निखिल और सॉरी भाई जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक ओनिर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म आए एम के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम कुछ भीगे अल्फाज था।

विज्ञापन
Onir and anubhav sinha reaction on BJP Coronavirus Vaccine Vaccination Announcement To Bihar Residents
अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू - फोटो : अमर उजाला

वहीं बात करें अनुभव सिन्हा की तो वो तुम बिन, मुल्क, आर्टिकल 15 जैसी फिल्में बना चुके हैं। इस साल रिलीज हुई उनकी फिल्म थप्पड़ ने खूब सुर्खियां बटोरी। अनुभव सिन्हा भी अपनी हाजिर जवाबी के लिए जाने जाते हैं। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed