सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने की अभिनव शुक्ला की पैंट उतारने की कोशिश, भड़कीं एक्टर की पत्नी ने सुनाई खरी खोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 29 Jan 2021 01:28 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant pulls drawstring of Abhinav Shukla pajamas Rubina Dilaik warns her
राखी सावंत अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram

बिग बॉस 14 के घर में ड्रामा क्वीन राखी सावंत काफी सुर्खियों में हैं। शो में वह अभिनव के लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी हैं। आने वाले एपिसोड में राखी को अभिनव शुक्ला के बीच आए दिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिलेगा। 

Trending Videos
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant pulls drawstring of Abhinav Shukla pajamas Rubina Dilaik warns her
अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram

मेकर्स ने शो का प्रोमो जारी किया है, इसमें राखी एक कदम और आगे चलकर अभिनव शुक्ला के शॉर्ट्स का स्ट्रिंग खींचते नजर आ रही हैं। वो अभिनव की पैंट उतारने की कोशिश करने वाली हैं। राखी की ये हरकत देखकर अभिनव शुक्ला चौंक जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant pulls drawstring of Abhinav Shukla pajamas Rubina Dilaik warns her
रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला, राखी सावंत - फोटो : Instagram

इस पर रुबीना भी गुस्सा हो जाती हैं और राखी से कहती हैं, 'राखी, अपनी हदें क्रॉस मत कीजिए।' ये घटना उस वक्त होगी जब गार्डन एरिया में अभिनव सोफे पर लेटे हैं। राखी अभिनव के पास आकर बैठ जाती हैं। वह अभिनव को इरिटेट करने लग जाती हैं। अभिनव वहां से चले जाते हैं और दूसरे सोफे पर बैठ जाते हैं। राखी भी उसी सोफे पर बैठती हैं और कहती हैं, 'सोफा तुमने एकदम गर्म कर दिया।'

Bigg Boss 14 Rakhi Sawant pulls drawstring of Abhinav Shukla pajamas Rubina Dilaik warns her
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक - फोटो : Twitter

इसके बाद अचानक से राखी अभिनव के शॉर्ट का इलैस्टिक खींचने लगती हैं, यह देखकर अभिनव भी शॉक्ड हो जाते हैं। इस पर रुबीना कहती हैं कि अगर तुम मेरे पति की इज्जत नहीं करती हो तो सबसे पहले मैं तुम्हारे सामने खड़ी रहूंगी। 

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Rakhi Sawant pulls drawstring of Abhinav Shukla pajamas Rubina Dilaik warns her
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram

राखी उनसे कहती हैं कि अभिनव रियल लाइफ में उनके पति होंगे लेकिन बिग बॉस 14 में वह उनके को-कंटेस्टेंट हैं। वह रुबीना से कहती हैं कि उन्हें जो एंटरटेनमेंट लगता है, उसे वो लगातार करेंगी। इस पर रुबीना और गुस्सा हो जाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed