फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से जंग लड़ रहीं राखी सावंत की मां, साझा की गई तस्वीरों को देखकर हो जाएंगे भावुक

Wed, 24 Feb 2021 03:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 rakhi sawant share photos her mother undergoing cancer treatment
राखी सावंत और उनकी मां जया सावंत - फोटो : instagram/rakhisawant2511

बिग बॉस 14 खत्म हो चुका है। घर से निकलने के बाद सभी कंटेस्टेंट सेलिब्रेशन के मूड में है। किसी को पार्टी करते हुए देखा गया तो किसी ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेका। हालांकि राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी में परेशानियों का सामना कर रही हैं। राखी सावंत की मां जया सावंत इस वक्त कैंसर से लड़ रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर मां की तस्वीरें साझा की हैं।

Bigg boss 14 rakhi sawant share photos her mother undergoing cancer treatment
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

बिग बॉस में रहते हुए राखी कई बार अपनी मां को लेकर चिंता जाहिर कर चुकी थीं। बिग बॉस ने राखी को उनकी मां से वीडियो कॉल के जरिए मिलवाया भी था। उस वक्त उनकी मां अस्पताल में थीं लेकिन अब तस्वीरें देखकर लग रहा है कि वह घर आ चुकी हैं

Bigg boss 14 rakhi sawant share photos her mother undergoing cancer treatment
राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : instagram/colorstv

राखी सावंत ने अपनी मां की दो तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में उनकी मां का दर्द देखा सकता है। इसके साथ राखी ने अपने प्रशंसकों से दुआओं के लिए कहा। वह लिखती हैं कि 'कृपया मेरी मां के लिए प्रार्थना कीजिए, उनका कैंसर का इलाज चल रहा है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 rakhi sawant share photos her mother undergoing cancer treatment
राखी सावंत और उनकी मां - फोटो : instagram/colorstv

राखी के इस पोस्ट पर देवोलीना भट्टाचार्जी ने लिखा- 'आंटी ठीक हो जाएंगी राखी.. तुम बहुत मजबूत हो।' बिग बॉस के कंटेस्टंट रहे पुनीश शर्मा ने लिखा- 'वह सुपर स्ट्रॉन्ग हैं। वह ठीक हो जाएंगी।' अभिनेत्री नफीसा अली लिखती हैं ‘मेरी दुआएं उनके साथ हैं।‘

विज्ञापन
Bigg boss 14 rakhi sawant share photos her mother undergoing cancer treatment
राखी सावंत - फोटो : instagram/colorstv

बता दें कि राखी सावंत बिग बॉस 14 के टॉप 5 में पहुंचने में कामयाब रही थीं। जब उन्हें 14 लाख रुपये लेकर शो छोड़ने का ऑफर मिला तो वह तुरंत पैसे लेकर बाहर हो गईं। उस वक्त राखी ने कहा कि उन्हें पैसों की सख्त जरूरत हैं, उनकी मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे उन्हें मदद मिलेगी।

शो में गीतकार संतोष आनंद की ‘लाचारी’ दिखाकर टीआरपी बटोरने की कोशिश, मेकर्स और नेहा कक्कड़ पर भड़के यूजर्स

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed