फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए कौन हैं पंजाबी सिंगर सरदूल सिकंदर? जिनके एलबम की दुनियाभर में बिकी थीं 5.1 मिलियन कॉपियां

Wed, 24 Feb 2021 03:12 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 24 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Sardool Sikander Death: Know Who Is The Late Punjabi Folk Singer Sardool Sikander
सरदूल सिकंदर - फोटो : Twitter

पंजाब के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर ने बुधवार को दुनिया को अलविदा कर दिया। उनकी उम्र 60 साल की थी और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज चल रहा था। इसकी वजह से उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी। सरदूल सिकंदर ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। सरदूर सिकंदर बहुत अच्छे गायक थे और उनके निधन के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। 

Sardool Sikander Death: Know Who Is The Late Punjabi Folk Singer Sardool Sikander
सरदूल सिकंदर - फोटो : Twitter

सरदूल सिकंदर ने साल 1980 में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पहले एलबम 'रोडवेज दी लारी' के साथ रेडियो और टीवी में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी। सरदूल ने अपने करियर में कुल 27 एलबम किए। उनके एल्बम गानों को दुनिया के अच्छे एल्बम में शामिल किया गया था।

Sardool Sikander Death: Know Who Is The Late Punjabi Folk Singer Sardool Sikander
सरदूल सिकंदर - फोटो : Twitter

साल 1991 में सरदूल सिकंदर की एलबम 'हुस्ना दे मल्को' रिलीज हुई थी, जिसकी दुनियाभर में 5.1 मिलियन कॉपियां बिकी थीं। इतना ही नहीं आज भी वो एलबम लोगों को इतनी पसंद है कि लोग उसे आज भी खरीदते हैं। सिंगर होने के साथ ही सरदूल सिकंदर अच्छे अभिनेता भी थे। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिल्म 'जग्गा डाकू' में उनके अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sardool Sikander Death: Know Who Is The Late Punjabi Folk Singer Sardool Sikander
सरदूल सिकंदर और उनकी पत्नी अमर नूरी - फोटो : Twitter

सरदूल सिकंदर ने एक्ट्रेस और गायिका अमर नूरी से शादी रचाई थी। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम सारंग और आलाप सिकंदर है। दोनों ही बेटे म्यूजिक में ही अपना करियर बना रहे हैं। सरदूल सिकंदर को आखिरी बार दिसंबर माह में सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में देखा गया था। उनके साथ उनकी पत्नी और गायिका अमर नूरी भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
Sardool Sikander Death: Know Who Is The Late Punjabi Folk Singer Sardool Sikander
सरदूल सिकंदर - फोटो : Twitter

सरदूल सिकंदर के निधन से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। कई सिंगर ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया और लिखा, ‘बहुत ही दुखद खबर है, इनका गाना सुन कर आम आदमी भी सुर में हो जाता था, मैं खुशकिस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहरी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए, हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था कि वो मुलाकात आखिरी होगी, आप बहुत याद आएंगे पाजी, ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें।' तो वहीं पंजाबी गायक एवं गीतकर हैप्पी रायकोटी ने सरदूल की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'ओए मालका, एह की कहर कमाया।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed