पंजाबी के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का बुधवार को 60 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सरदूल ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनकर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Sardool Sikander Death: पंजाबी के मशहूर गायक सरदूल सिकंदर का निधन, कपिल शर्मा सहित अन्य सितारों ने जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदूल को किडनी में समस्या होने के बाद पिछले महीने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। उसी दौरान वह कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे जिसकी वजह से उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी।
सरदूल की पत्नी अमन नूरी भी प्रसिद्ध गायिका हैं। उनके दो बेटे सारंग और अलाप हैं। दोनों गायकी के क्षेत्र में हैं। 1980 के शुरुआत में सरदूल का पहला एलबम रोडवेज दी लारी रिलीज हुआ। इसके बाद उन्होंने कई पंजाबी हिट गाने दिए। सरदूल ने पंजाबी फिल्मों में अभिनय भी किया है।
गायक दलेर मेहंदी ने सरदूल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- ‘बड़े दुख की खबर है सरदूल सिकंदर साहब नहीं रहे। हमारे परिवार और संगीत उद्योग को बड़ा नुकसान।‘
Bade dukh Di khabar Sardool Sikandar saheb nahi rahe big loss our family and music Industry pic.twitter.com/px1AHOkJwG
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने ट्वीट कर सरदूल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि ‘बहुत ही दुखदायक खबर है। इनका (सरदूल सिकंदर) गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था। मैं खुशकिस्मत हूं कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहड़ी के मौके पर पहली बार हमारे घर आए थे। हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था कि वो मुलाकात आखिरी होगी। आप बहुत याद आएंगे पाजी। ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें।‘
बहुत ही दुखदायक ख़बर है,इनका गाना सुन के आम आदमी भी सुर में हो जाता था, मैं ख़ुशक़िस्मत हूँ कि पाजी मेरी बेटी की पहली लोहरी के मौक़े पर पहली बार हमारे घर आए, हम सब बहुत खुश थे, पर पता नहीं था की वो मुलाक़ात आख़िरी होगी, आप बहुत याद आएँगे पाजी, ईश्वर आपको अपने चरणों में जगह दें 🙏 https://t.co/q4xh5uavFe