फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: खाने को लेकर जंगलवासी और घरवालों में छिड़ी बहस, अफसाना ने कह दी ये बात

Thu, 07 Oct 2021 12:35 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 07 Oct 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: A debate broke out between the jungle wasi and the main house members over food
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत हो चुकी है। फैंस लंबे समय से इस शो का इंतजार कर रहे थे। यह शो अक्सर विवादों में घिरा रहता है। शो में सभी घर वालों के बीच कभी ना कभी नोंकझोक दिखने को मिलती है। वहीं, कई बार यह छोटी-मोटी तकरार बड़े झगड़ों का रूप ले लेती है। इस सीजन भी दर्शकों को शो में ऐसे की कुछ लड़ाई झगड़े देखने को मिल रहे है। शो के शुरू होते ही इस बार घरवालों के बीच झड़प देखने को मिल रही है।

इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में भी दर्शकों को ऐसी ही एक बहसबाजी देखे को मिली। दरअसल, शो में फिलहाल तीन सदस्य मुख्य घर में रह रहे है। वहीं, बाकी के सभी सदस्य जंगलवासी की तरह घर में अपने दिन गुजार रहे हैं। ऐसे में जंगल में रहने वाले इन सदस्यों को रहने के लिए काफी सीमित मात्रा में सुख सुविधा दी जा रही है। 

 

Bigg Boss 15: A debate broke out between the jungle wasi and the main house members over food
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी के चलते उन्हें खाने का सामान भी सीमित मात्रा में मुहैया कराया गया है। ऐसे में आज के एपिसोड में खाने को लेकर नोंकझोक देखने के मिली। दरअसल, हुआ यूं कि अफसाना किचिन में जाकर मूंगफली खा रही होती है कि तभी तेजस्वी उनसे कहती है कि मूंगफली सब्जी के लिए है। इस पर अफसाना कहती है कि वह थोड़ी- सी खा रही थी, तो तेजस्वी जवाब देती है कि थोड़ी- थोड़ी कर के आधा पैकेट हो गया है। 

Bigg Boss 15: A debate broke out between the jungle wasi and the main house members over food
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

तेजस्वी की यह बात अफसाना को बुरी लग जाती है और वह खाने से मना कर देती हैं। वह कहती हैं कि 13 लोगों का खाना जरूरी है, मैं तो किसी मतलब की नहीं मैं नहीं खाऊंगी। इस पर बाकी सदस्य उन्हें समझाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन, वह पुरानी बातें निकाल कर सभी को सुनाने लगती है। इस पर आकाशा गुस्से में बिग बॉस से अफसाना के लिए अलग से खाने के सामान की मांग कर देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: A debate broke out between the jungle wasi and the main house members over food
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच जब जंगल वासियों की इस नोंकझोक के बीच निशांत और प्रतीक अपनी बात कहने आते हैं तो जंगल में रह रहे सभी सदस्य उन पर भड़क उठते है। वे कहते हैं कि ये हमारा मैटर है हम सुलझा लेंगे आप लोग बीच में ना आए। इतना ही इस बीच करण यह भी कहते हैं कि वह मुख्य घर वाले है तो वहां ध्यान दें। घर वालों की इसी झड़प के साथ आज का एपिसोड खत्म हो जाता है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: A debate broke out between the jungle wasi and the main house members over food
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, कल के एपिसोड में प्रतीक के व्यवहार से नाराज बिग बॉस आज उनकी इस हरकत पर सजा सुनाने का फैसला करते है। दरअसल, पिछले एपिसोड में एक झगड़े के बाद प्रतीक ने गुस्से में घर में लगे शीशे तोड़ दिए थे। उनकी इस हरकत के दंड स्वरूप बिग बॉस ने जंगल में रह रहे सभी सदस्यों को शो से बाहर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed