फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के रिश्ते में आई दरार, इस कंटेस्टेंट की वजह से बढ़ रही हैं दूरियां

Wed, 24 Nov 2021 01:38 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 24 Nov 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15  tejasswi prakash and karan kundrra had a big fight because of vishal kotian and shamita shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : colors Tv

बिग बॉस 15 में इस हफ्ते काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला। तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट को जहां टॉप 5 में जगह मिली, तो वहीं घर के अन्य सदस्य सीधा-सीधा घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। लेकिन मीडिया के आने के बाद घर में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिला, जहां एक तरफ जय और विशाल की जमकर बहस हुई तो वहीं मीडिया वालों ने करण और तेजस्वी के रिश्ते के बारे में जानना चाहा, हालांकि इन दोनों ने ही अब तक ही अपने रिश्ते को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।



दोनों का रिश्ता काफी सुर्खियों में हैं

करण कुंद्रा और तेजस्वी अपने रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा में हैं। जहां कुछ लोगों की दोनों का लव रिलेशन पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग उनके रिश्ते पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा और तेजस्वी के रिश्ते में थोड़ी खटास देखने को मिली। घर के इस सदस्य की वजह से दोनों के रिश्ते में लगातार कड़वाहट पैदा हो रही है।

bigg boss 15  tejasswi prakash and karan kundrra had a big fight because of vishal kotian and shamita shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल की वजह से आई दोनों के रिश्ते में कड़वाहट

दरअसल जबसे करण कुंद्रा और तेजस्वी का रिश्ता शुरू हुआ है तबसे करण तेजस्वी को कई बार ये बोल चुके हैं कि वो उन्हें लेकर पोजेसिव हैं। हाल ही में करण जब उमर से बातचीत कर रहे थे तो उन्होंने ये सीधे तौर पर कहा था कि उन्हें विशाल के साथ तेजस्वी की नजदीकियां बिलकुल भी पसंद नहीं आ रही हैं। जिसके बाद जब मीडिया घर में आई थी तो उन्होंने करण को विशाल से इनसिक्योर तक बता दिया था।

bigg boss 15  tejasswi prakash and karan kundrra had a big fight because of vishal kotian and shamita shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : colors Tv

तेजस्वी से करण ने कही ये बात

दरअसल तेजस्वी और विशाल की घर में शुरुआत से ही दोस्ती देखने को मिली है। इन दोनों ने एक साथ कई शानदार टास्क भी किए है। लेकिन करण कही न कही तेजस्वी और विशाल की दोस्ती से इनसिक्योर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में करण कुंद्रा को शमिता ने विशाल को लेकर कुछ बताया, जिसे जाकर करण ने तेजस्वी के साथ साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15  tejasswi prakash and karan kundrra had a big fight because of vishal kotian and shamita shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : colors Tv

तेजस्वी को कहा विशाल के लिए है सॉफ्ट कॉर्नर

करण तेजस्वी से ये कहते हुए नजर आए कि शमिता ने उन्हें बताया है कि विशाल ने बोला है कि वो सिर्फ एक बार ही तेजस्वी का साथ देंगे उसके बाद उनके खिलाफ हो जाएंगे। जिसके बाद तेजस्वी ने कहा कि आखिर शमिता ऐसा क्यों बोल रही हैं अपने ही भाई के बारे में। जिसके बाद करण ने कहा कि तुम्हारे दिल में विशाल के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है। करण की बात को सुनकर तेजस्वी को थोड़ा अजीब लगा।

विज्ञापन
bigg boss 15  tejasswi prakash and karan kundrra had a big fight because of vishal kotian and shamita shetty
बिग बॉस 15 - फोटो : colors Tv

करण ने कहा मैं दूर हो जाऊंगा

जब करण ने तेजस्वी को शमिता से इनसिक्योर कहा और विशाल को लेकर सवाल उठाए तो दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई और तेजस्वी ने करण को कहा कि आपको सच में लगता है कि मैं शमिता से इनसिक्योर हूं। करण तेजस्वी की बात से काफी नाराज हुए और उन्होंने कहा दूसरो की बातें भी सुन लिया करो, वरना मैं तुमसे दूर हो जाऊंगा’।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed