फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: टास्क के दौरान उमर रियाज और ईशान सहगल में बहसबाजी, एक-दूसरे को दिया धक्का

Thu, 14 Oct 2021 12:05 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 14 Oct 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue during the task push each other
उमर रियाज और ईशान सहगल - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 में आए दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है। रोजाना किसी में दोस्ती तो किसी का दिल टूट रहा है। यह शो शुरू से ही काफी दिलचस्प रहा है। इस घर में दोस्ती से लेकर दुश्मनी और कई स्ट्रेट्रेजी देखी गई, लेकिन शुरू से ही प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे हैं। हालांकि, अब गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे -वैसे इस शो में अन्य कंटेस्टेंट्स भी आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। 

दरअसल, इस बार में बिग बॉस के घर को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसके तहत शमिता, निशांत और प्रतीक मुख्य घर में रह रहे हैं। जबकि अन्य सभी सदस्य जंगल में अपने दिन गुजार रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस ने जंगल में रह रहे सदस्यों को मुख्य घर में जाने का मौका दिया। इसके तहत जंगल वासियों को टास्क दिया गया, जिसमें जीतने वाले सदस्यों को मुख्य घर में शमिता, निशांत और प्रतीक के साथ रहने का मौका मिलेगा।

 

Bigg Boss 15: Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue during the task push each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इस टास्क के तहत जंगल वासियों को शमिता की दुकान से गन्ना खरीद कर उसका जूस निकालना था। बजर बजने तक जिस टीम का जूस ज्यादा होता उसे प्रतीक और निशांत की लैब से जूस के बदले जहर दिया जाएगा। जंगल वासी इस जहर का उपयोग अपनी विरोधी टीम के किसी एक कंटेस्टेंट को टास्क से बाहर करने के लिए कर सकते हैं।

Bigg Boss 15: Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue during the task push each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में टास्क करते हुए उमर रियाज और इशांत सहगल एक बार फिर एक दूसरे से भिड़ गए। इस दौरान ईशान के नल्ला कहने पर उमर रियाज भड़क जाते हैं और देखते ही देखते दोनों की बहस शुरू हो जाती है। दोनों के बीच यह कहासुनी इतनी बढ़ जाती है कि वह हाथापाई करते हुए एक- दूसरे को धक्का दे देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue during the task push each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

टास्क के दौरान सभी जंगल वासी एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। इस टास्क के लिए जंगलवासियों को टाइगर्स,डियर्स और प्लांट्स नामक टीम में बांटा गया है। टास्क जीतने और मुख्य घर में जाने के लिए जारी इस टास्क के दौरान सभी टीमें एक- दूसरे से लड़ती नजर आईं। इस दौरान सदस्य कई बार नियम तोड़ते और बल प्रयोग करते भी नजर आए। ऐसे मे बिग बॉस ने कई बार सदस्यों को जोश में होश ना खोने की भी सलाह दी।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Umar Riaz and Ishaan Sehgal argue during the task push each other
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

जहर का कहर नामक इस टास्क का हिस्सा बने सदस्य इसे जीतने के लिए अपनी हर संभव कोशिश करते नजर आए। हालांकि, आज का एपिसोड बीच में भी खत्म हो गया। ऐसे में फिलहाल टास्क को लेकर किसी तरह का कोई नतीजा सामने नहीं आ सका है। अब टास्क के विजेता का नाम जानने के लिए दर्शकों को कल के एपिसोड का इंतजार करना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed