फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 16: पति जय भानुशाली के बाद माही विज करेंगी बिग बॉस में एंट्री! अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई

Fri, 06 May 2022 02:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 06 May 2022 02:37 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 16 after jay bhanushali mahhi vij entry salman khan show actress revealed
salman khan, mahhi vij - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का पॉपुलर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार सलमान खान के इस रियलिटी शो का 16वां सीजन टेलीकास्ट होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स के तौर पर कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। दावा है कि जय भावनुशाली की पत्नी और अभिनेत्री माही विज इस बार 'बिग बॉस' में नजर आ सकती हैं। वहीं, इन सब खबरों पर अब खुद माही विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है। 

Bigg boss 16 after jay bhanushali mahhi vij entry salman khan show actress revealed
mahhi vij - फोटो : इंस्टाग्राम

माही विज ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सलमान खान के 'बिग बॉस' में आने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'कभी किसी काम को न नहीं कहना चाहिए। लेकिन हां, अभी के लिए तो नहीं है। मैं अपनी बेटी तारा को छोड़ना नहीं चाहती हूं। वह अभी बहुत छोटी है।'

Bigg boss 16 after jay bhanushali mahhi vij entry salman khan show actress revealed
माही विज, जय भानुशाली - फोटो : इंस्टाग्राम

माही विज के पति जय भानुशाली भी 'बिग बॉस' में नजर आ चुके हैं। जय 'बिग बॉस 15' में दिखे थे, लेकिन फैंस ने उनके खेल को ज्यादा पसंद नहीं किया था। जय भानुशाली के खेल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए माही विज ने बताया कि उन्होंने ईमानदारी से अपना खेल खेला है और उन्हें जय के खेल पर गर्व है। अभिनेत्री ने कहा, 'मुझे लगता है कि दर्शक बहुत ही भोले हैं और उन्हें जो भी दिखाया जाता है वह वहीं सच मान लेते हैं। मैंने शो को सातों दिन और हर घंटे देखा है। मुझे जय के खेल पर गर्व है। वह अपने आत्मसम्मान और गरीमा के साथ ‘बिग बॉस’ से बाहर आए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 16 after jay bhanushali mahhi vij entry salman khan show actress revealed
माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

इस इंटरव्यू में माही विज ने शो के मेकर्स को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेकर्स अपनी सहूलियत के हिसाब से लोगों को दिखाते हैं। उन्होंने शो की शुरुआत में ही तय कर लिया था कि विनर कौन बनेगा और रनरअप कौन रहेगा। वह खुद लोगों का सफर तय करते हैं। 'बिग बॉस' के घर में हम अपना सफर खुद नहीं बनाते हैं। बल्कि मेकर्स ही हमारा सफर तय करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed