फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nimrit Ahluwalia: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम

Sat, 21 Jan 2023 06:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 21 Jan 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Nimrit kaur Ahluwalia to make Bollywood Debut in Ekta Kapoor Dibakar Banerjee LSD 2
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस सीजन 16 शो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। घरवालों के बीच तीखी नोंक-झोंक दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है। इस बीच शो की कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया की सितारे इन दिनों बुलंदियों पर नजर आ रहे हैं। बिग बॉस के टिकट टू फिनाले वीक में घर की कैप्टन बनने के बाद अब एक्ट्रेस के हाथों एक बड़ी फिल्म लग गई है। इसका एलान बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में होने वाला है।


Bholaa Teaser: हो जाइए तैयार, आ रहा है 'भोला' का दूसरा टीजर, बेहतरीन पोस्टर के साथ अजय देवगन ने किया एलान

Bigg Boss 16 Contestant Nimrit kaur Ahluwalia to make Bollywood Debut in Ekta Kapoor Dibakar Banerjee LSD 2
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इन दिनों एकता कपूर लव सेक्स और धोखा (एलएसडी) का सीक्वल बनाने की तैयारी में हैं। वह बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में फिल्म को लेकर आधिकारिक घोषणा करती हुई दिखेंगी। इस बीच इससे जुड़ा एक अपडेट सामने आया है कि एकता की इस फिल्म में निमृत को साइन कर लिया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म से निमृत बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं और इसका एलान एकता बिग बॉस के मंच से करेंगी।
Zindagi Shatranj Hai Review: शतरंज का एक घर भी पार नहीं कर पाई फिल्म, हितेन तेजवानी की एक और कोशिश नाकाम 

Bigg Boss 16 Contestant Nimrit kaur Ahluwalia to make Bollywood Debut in Ekta Kapoor Dibakar Banerjee LSD 2
एकता कपूर,दिबाकर बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इस शो के किसी कंटेस्टेंट को फिल्म मेंं मौका दिया जा रहा है। इससे पहले सीजन पांच में महेश भट्ट भी सनी लियोनी को अपनी फिल्म 'जिस्म 2' के लिए साइन किया था। डेब्यू फिल्म में ही सनी ने अपने बोल्डनेस से तहलका मचा दिया था। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी इस फिल्म से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की है। उन्होंने एलएसडी के निर्देशक दिबाकर के साथ अपनी फोटोज शेयर करते हुए बताया है कि उनकी फेवरेट फ्रैंचाइजी 'एलएसडी 2' की तैयारी शुरू हो चुकी है।
Shadi Mubarak Trailer: 10वीं फेल से इश्क फरमाएंगी आम्रपाली दुबे, जारी हुआ 'शादी मुबारक' का ट्रेलर

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Nimrit kaur Ahluwalia to make Bollywood Debut in Ekta Kapoor Dibakar Banerjee LSD 2
निमृत कौर अहलूवालिया - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो निमृत टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। टीवी शो 'छोटी सरदारनी' से वह घर-घर में फेमस हो गई थीं। एक्टिंग से पहले वह मिस इंडिया 2018 में भाग ले चुकी हैं। इस प्रतियोगिता में वह टॉप 12 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं। 
RRR: 'आरआरआर' को मिल सकती है एक और सफलता! ऑस्कर की बेस्ट एक्टर रेस में शामिल हो सकते हैं जूनियर एनटीआर?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed