फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sajid Khan: गलत ढंग से छूने से लेकर बेहूदी डिमांड तक, साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोपों की लिस्ट है लंबी

Fri, 07 Oct 2022 12:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 12:17 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 16 sajid khan controversy sexual harassment mandana karimi aahana kumra rachel white sherlyn chopra
साजिद खान - फोटो : social media

सलमान खान की होस्टिंग वाला रियलिटी शो बिग बॉस शुरू हो और कोई विवाद न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता, फिलहाल इस बार बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री के बाद से ही जमकर हंगामा मचा हुआ है। न सिर्फ बिग बॉस शो की बल्कि सोशल मीडिया पर लोग चैनल की भी आलोचना कर रहे हैं। बता दें कि निर्देशक साजिद खान पर 'मीटू' अभियान के दौरान कई महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं और इसी को लेकर काफी बवाल हो रहा है। बता दें कि साजिद खान पर एक दो नहीं बल्कि नौ महिलाओं ने बदसलूकी, उत्पीड़न आदि के आरोप लगाए हैं।


 

Bigg Boss 16: उर्फी ने शो के मेकर्स की लगाई क्लास, साजिद खान पर साधा निशाना, लिखा- कॉन्ट्रोवर्सी के लिए आप...

bigg boss 16 sajid khan controversy sexual harassment mandana karimi aahana kumra rachel white sherlyn chopra
मंदाना करीमी - फोटो : सोशल मीडिया

मंदाना करीमी
साजिद खान के बिग बॉस में एंट्री करते ही मीटू का मुद्दा एक बार फिर से गहरा गया है, और उन पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्रियां फिर से मुखर हो गई हैं। साजिद खान के बिग बॉस में आने के बाद से ही अभिनेत्री मंदाना करीमी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मंदाना उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने मीटू के दौरान साजिद खान पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए सम्मान नहीं है। यहां तक कि उन्होंने साजिद खान को बिग बॉस में प्रतिभागी के रूप में शामिल करने की वजह से फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का एलान तक कर दिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में चार दिन में ही टूट गया ‘इमली’ का हौसला, घरवालों के सामने रोती नजर आईं सुंबुल

bigg boss 16 sajid khan controversy sexual harassment mandana karimi aahana kumra rachel white sherlyn chopra
जिया खान, करिश्मा, साजिद खान - फोटो : Twitter

जिया खान की बहन करिश्मा खान
दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की बहन करिश्मा खान ने भी साजिद खान पर उनके और उनकी बहन के साथ  यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। जिया की बहन करिश्मा ने जिक्र किया था कि, 'रिहर्सल चल रही थी और वह (जिया) स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और उसने (साजिद खान) उसे टॉप और अंडरगारमेंट्स उतारने के लिए कहा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने कहा कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और यह सब हो रहा है। वह घर आ गई और खूब रोई थी।'

बिग बॉस के घर में कैद होने के लिए कंटेस्टेंट्स ने वसूली इतनी फीस

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 16 sajid khan controversy sexual harassment mandana karimi aahana kumra rachel white sherlyn chopra
अहाना कुमरा - फोटो : Instagram

अहाना कुमरा
मीटू कैंपेन के दौरान साजिद खान पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिलाओं में फिल्म 'लिपस्टिक अंडर  माय बुर्का' की अभिनेत्री अहाना कुमरा का नाम भी शामिल है। उन्होंने बताया था कि साजिद खान ने एक अंधेरे कमरे में ले जाकर उनसे बेहद बेहूदा सवाल किए थे। इसके अलावा यह भी कहा कि अगर मेनस्ट्रीम फिल्मों में हीरोइन बनना है, तो वल्गर जोक्स पर हंसना पड़ेगा। अहाना ने आरोप लगाया था कि जब वह एक बार साजिद से मिलकर लौटी थीं, तो साजिद ने उन्हें मैसेज करके कहा था कि तुम बिकिनी में काफी हॉट लगती हो। इसके अलावा भी अहाना ने कई गंभीर आरोप लगाए थे।
 

Manoj Muntashir: 'खिलजी और रावण दोनों एक जैसे', सैफ के किरदार की तुलना अलाउद्दीन से करने पर बोले मनोज मुंताशिर

विज्ञापन
bigg boss 16 sajid khan controversy sexual harassment mandana karimi aahana kumra rachel white sherlyn chopra
शर्लिन चोपड़ा - फोटो : social media

शर्लिन चोपड़ा
करिश्मा खान के करिश्मा खान के आरोपों के बाद एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने भी साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। शर्लिन ने ट्वीट कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की थी।
 

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने शिव ठाकरे को कहा बेशर्म, जोरदार बहस के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed