फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17 Finale: 'बिग बॉस 17' से मालामाल होकर निकलेंगे ये प्रतिभागी, फीस के रूप में वसूली भारी भरकम रकम

Sun, 28 Jan 2024 11:40 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 28 Jan 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Finale ankita lokhande abhishek kumar Munawar Faruqui arun mashetty Mannara chopra fee in show
'बिग बॉस 17' के फाइनलिस्ट - फोटो : अमर उजाला

सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' ड्रामा और मनोरंजन के 100 से अधिक एपिसोड के बाद समाप्त होने के लिए तैयार है।  शीर्ष पांच प्रतियोगियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा है और प्रशंसक शो के विजेता को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सभी प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले के लिए अपनी जान फूंक चुके हैं और कड़ी चुनौतियों की कसौटी पर खरे उतर रहे हैं। बिग बॉस के पांच प्रतिभागियों में अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी शामिल हैं। अब फैंस अपने पसंदीदा प्रतिभागी को शो का विजेता बनता हुआ देखना चाहते हैं। जीत किसी की भी हो, लेकिन इस शो के जरिए सभी प्रतिभागियों ने शौहरत के साथ दौलत भी खूब कमाई। फीस के तौर पर इन प्रतिभागियों ने मोटी रकम वसूली है।ऐसे में चलिए फिनाले से पहले जानते हैं कि किस प्रतिभागी ने शो के लिए कितनी फीस ली है।

Bigg Boss 17 Finale ankita lokhande abhishek kumar Munawar Faruqui arun mashetty Mannara chopra fee in show
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करते हैं अंकिता लोखंडे की। शो जीतने वाले अनुमानित नामों के बीच अंकिता लोखंडे सबसे पहले आती हैं। यहां तक कि शो में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली प्रतिभागी भी अंकिता लोखंडे ही है। पवित्र रिश्ता में अर्चना की भूमिका के लिए मशहूर अंकिता बिग बॉस 17 के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं और नेटिजन्स पहले से ही उसे पसंद कर रहे हैं। उन्हें अपने पहले शो पवित्र रिश्ता से बड़ा प्यार और पहचान मिली। अंकिता कुछ समय के लिए टीवी से दूर थीं, लेकिन आखिरकार उन्होंने बिग बॉस 17 के साथ वापसी की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री विवादास्पद रियलिटी शो की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली प्रतियोगी हैं और उन्हें प्रति सप्ताह लगभग 12 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
Nawazuddin Siddiqui: कभी काम नहीं मांगेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कहा- फिल्में बनाने के लिए बेच दूंगा अपना घर

Bigg Boss 17 Finale ankita lokhande abhishek kumar Munawar Faruqui arun mashetty Mannara chopra fee in show
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

मुनव्वर फारूकी
'बिग बॉस 17' में मोटी रकम वसूलने में मुनव्वर फारूकी भी पीछे नहीं हैं। शो जीतने को लेकर छिड़ी जंग में मुनव्वर, अंकिता लोखंडे को कांटे की टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। कॉमेडियन और गायक मुनव्वर ने अपने रियलिटी शो की शुरुआत लॉक अप सीजन एक से की और शो जीता। यह शो उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मोड़ था, क्योंकि इसके बाद उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।  मुनव्वर के मुताबिक, उन्हें बिग बॉस का पिछला सीजन भी ऑफर हुआ था। हालांकि, पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण वे शो का हिस्सा नहीं बन सके। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें प्रति सप्ताह लगभग सात से आठ लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
Kartik Aaryan: हादसे का शिकार हुए कार्तिक आर्यन के बॉडीगार्ड, अभिनेता ने दरियादिली दिखाते हुए की हर संभव मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Finale ankita lokhande abhishek kumar Munawar Faruqui arun mashetty Mannara chopra fee in show
मन्नारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मन्नारा चोपड़ा
शो में दर्शकों के बीच मन्नारा चोपड़ा का जादू भी खूब चला। मन्नारा चोपड़ा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन हैं। वे बिग बॉस 17 के घर में प्रवेश करने वाली पहली कंफर्म प्रतियोगी थीं। अभिनेत्री को उनकी क्यूट और स्टाइलिश पर्सनैलिटी के लिए खूब पसंद किया जा रहा है। अभिनेत्री को कथित तौर पर प्रति सप्ताह लगभग 10 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है।
Bigg Boss 17: इन कंटेस्टेंट के बीच खूब हुई तकरार, किसी ने जड़ा थप्पड़ तो कई के रिश्तों में आई दरार

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Finale ankita lokhande abhishek kumar Munawar Faruqui arun mashetty Mannara chopra fee in show
अभिषेक कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार सभी प्रतिभागियों से कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। किस्मत ने उन्हें इस घर में जीतने का दूसरा मौका दिया है, जिसे वे आसानी से गंवाने के मूड में नहीं हैं। अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के घर के अंदर अपने लगातार झगड़ों को लेकर चर्चा में हैं। 'उडारियां' से मशहूर हुए अभिनेता अभिषेक को प्रति सप्ताह लगभग पांच लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। अभिषेक को शालीन भनोट और ईशा सिंह स्टारर 'बेकाबू' में भी देखा गया था।
Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड की तकनीकी श्रेणी में सैम बहादुर का दबदबा, एनिमल-जवान की भी रही चांदी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed