फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा को लेकर घरवालों ने मुनव्वर को 'भाभी' बोलकर चिढ़ाया, एक्ट्रेस बोलीं- मैं उसके प्यार

Sun, 19 Nov 2023 05:35 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Sun, 19 Nov 2023 05:35 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17 mannara chopra and munawar faruqui housemates tease with bhabhi netizens react on it
मुनव्वर और मनारा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के जरिए होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 17वें सीजन में शानदार तरीके से आगे बढ़ रहा है। शो की शुरुआत से ही इसमें प्यार, तकरार और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है। कई बार दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं और कभी-कभार दोस्ती में दरार आ जाया करती है। वहीं, हालही में बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म फर्रे की टीम घर में गई और घरवालों के साथ पूरी स्टारकास्ट ने कुछ गेम खेले थे जिससे बिग बॉस के घर के अंदर का माहौल बदल गया था।

Bigg Boss 17 mannara chopra and munawar faruqui housemates tease with bhabhi netizens react on it
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया

मनारा और मुनव्वर की बिग बॉस के घर में पहले दिन से ही बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग रही है। उनकी शुरुआती बातचीत से ऐसा लगा कि उनके साथ अच्छा तालमेल नहीं बैठेगा। लेकिन पहले दिन से ही उनमें बॉन्डिंग शुरू हो गई। उनकी दोस्ती को पहले दिन से ही बाहर पसंद किया जाता रहा है।

Bigg Boss 17 mannara chopra and munawar faruqui housemates tease with bhabhi netizens react on it
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे ही एक खेल के दौरान, घर की महिलाओं को तीन लड़कों को रिजेक्ट करना था और उनमें से एक लड़के को चुनना था जिसके साथ वे दोस्ती करना या बंधन में बंधना चाहती थीं। जब मनारा चोपड़ा की बारी आई तो उन्होंने मुनव्वर फारुकी को चुना। मुनव्वर फारुकी और मनारा चोपड़ा बिग बॉस 17 के घर में एंट्री करने वाले पहले कंटेस्टेंट थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 mannara chopra and munawar faruqui housemates tease with bhabhi netizens react on it
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं वीडियो में जब मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारुकी का नाम चुना, तो सभी ने मुनव्वर को "भाभी" कहकर चिढ़ाना शुरू कर दिया। ऐश्वर्या शर्मा ने मनारा को कहा कि, ये एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल किसी लड़के की गर्लफ्रेंड होने पर उसे चिढ़ाने के लिए किया जाता है। मनारा इस बात को लेकर काफी सीरियस दिखीं।
विज्ञापन
Bigg Boss 17 mannara chopra and munawar faruqui housemates tease with bhabhi netizens react on it
मनारा चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
आगे जब मन्नारा ने रिंकू और ऐश्वर्या शर्मा से इस बारे में बात की। तब रिंकू ने सीधे मन्नारा से पूछा कि क्या वह गलती कर रही है, तो मन्नारा ने साफ किया कि वह लड़कों के बीच बड़ी हुई है और वह मुनव्वर की दोस्ती के साथ बहुत कंफर्टेबल है।
 

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने की विराट कोहली की तारीफ, भारतीय टीम की जीत पर अभिनेता ने जताया भरोसा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed