{"_id":"6559f01cad4a922bd0054ec7","slug":"ind-vs-aus-world-cup-2023-final-tiger-3-actor-salman-khan-lauds-virat-kohli-supports-team-india-know-details-2023-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup 2023 Final: सलमान खान ने की विराट कोहली की तारीफ, भारतीय टीम की जीत पर अभिनेता ने जताया भरोसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
World Cup 2023 Final: सलमान खान ने की विराट कोहली की तारीफ, भारतीय टीम की जीत पर अभिनेता ने जताया भरोसा
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला आज सभी भारतीयों में जोश भर रहा है। सभी वर्ल्ड कपल 2023 के इस फाइनल का लुत्फ उठाने में लगे हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड के तमाम सितारों के सिर पर आज के दिन क्रिकेट का बुखार देखने को मिल रहा है। इन सितारों में सिनेमा के 'टाइगर' यानी सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान अपनी फिल्म 'टाइगर 3' का प्रचार करने के लिए अहमदाबाद स्टूडियो पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता के साथ कटरीना कैफ भी नजर आईं। स्टूडियो में सलमान खान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की जमकर तारीफ की। चलिए जानते हैं क्या बोले अभिनेता..
2 of 5
सलमान खान, कटरीना कैफ स्टूडियो में
- फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर 3' का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वह फिल्म को प्रमोट करने में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए सलमान खान 'टाइगर 3' की मुख्य अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे विश्व कप फाइनल के दौरान अहमदाबाद स्टूडियो पहुंचे। इस शो में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की है और कहा है कि जिस तरह से भारतीय टीम खेल रही है, उसके विश्व कप 2023 फाइनल में हारने की संभावना नहीं है।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की तारीफ करते हुए सलमान ने कहा, 'विराट कोहली का समर्पण और जुनून अनबीटेबल है। समर्पण और कड़ी मेहनत के बिना इस मुकाम तक पहुंचना संभव नहीं है, खासकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना, जिसे असंभव माना जाता है। इस पद तक पहुंचने के लिए विराट ने बहुत सारे बलिदान दिए होंगे। यह वास्तव में सराहनीय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय टीम जीत की हकदार है, अभिनेता ने कहा, 'वे इसके हकदार हैं और यह निश्चित है। वे इसके 100 प्रतिशत हकदार हैं और मुझे लगता है कि यह ट्रॉफी भारत में ही रहेगी, यह मेरी राय है। भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है, मुझे उम्मीद है कि उनके लिए यह मैच हारने की संभावना नहीं है।' मैच को 'डिज्नी+हॉटस्टार' और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है। ऑनलाइन मैच देखने वालो की संख्या तकरीबन पांच करोड़ रही है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। मैच का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विश्व कप का फाइनल देखने के लिए बहुत सारे सेलेब्स अहमदाबाद स्टेडियम पहुंचे हैं। इन सितारों में अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, आयुष्मान खुराना, शाहरुख खान, सुहाना खान जैसे सेलेब्स शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इस समय 'टाइगर 3' में इमरान हाशमी और कटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं किस्त है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।