मशहूर इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स को लेकर हर कोई बेताब है। एमी अवार्ड्स दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान समारोह में से एक है। इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म की दो सीरीज इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2023 में नॉमिनेटेड हैं। इसमें एक्ट्रेस शेफाली शाह की दिल्ली क्राइम सीजन 2 और वीर दास की कॉमेडी स्पेशल वीर दास: लैंडिंग के लिए नॉमिनेटेड हैं।
Emmy Awards: एमी अवार्ड्स में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं ये एक्टर्स, शानदार एक्टिंग से जीता है फैंस का दिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि 'दिल्ली क्राइम' के दूसरे सीजन में शेफाली शाह ने एक बार फिर डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का किरदार अदा किया। इसी सीरीज में अपने शानदार अभिनय के लिए एमी अवॉर्ड्स 2023 के लिए उन्हें नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले वर्ष 2020 में 'दिल्ली क्राइम' को बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड मिला था। एमी अवॉर्ड पाने वाली यह पहली भारतीय सीरीज बनी। इस बार शेफाली के साथ वीर दास भी इस रेस में शामिल हैं अब देखना है कि भारत के लिए कौन यह खिताब जीत पाता है।
क्राइम ड्रामा सीरीज 'दिल्ली क्राइम' को दूसरी बार इंटरनेशनल एमी के लिए नामांकित किया गया है। वहीं, इससे पहले वीर दास को भी उनके नेटफ्लिक्स स्पेशल 'वीर दास: फॉर इंडिया' के लिए 2021 इंटरनेशनल एमी में नामांकन मिला था। इस साल उन्होंने कॉमेडी श्रेणी में 'वीर दास: लैंडिंग' के जरिए वापसी की है। ये दोनों नॉमिनेशन नेटफ्लिक्स इंडिया के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस शेफाली शाह ने कहा कि मैं जब दिल्ली क्राइम सीजन 2 की शूटिंग कर रही थी तभी इसके पहले सीजन को बेस्ट ड्रामा सीरीज में अवॉर्ड मिला। यह मेरे लिए गौरव की बात है। इस बात को मेरी मेकअप टीम ने भी बहुत अच्छे तरीके से याद दिलाया था। एक बार फिर मैं इस अवॉर्ड समारोह में पहुंची हूं। इस बार इतिहास दोहराने का मौका है।
वहीं, इस नॉमिनेशन पर वीर दास ने कहा, मुझे लगता है कि भारत से बाहर एक वैश्विक कॉमेडी आवाज के लिए दुनिया में एक अनोखी रिक्ति है। यदि एक अमेरिकी कॉमिक मुझे ओहायो या जहां आप पले-बढ़े हैं, वहां ले जा सकता है, तो मैं आपको मुंबई या दिल्ली क्यों नहीं ले जा सकता? कॉमेडी एक अलग विधा बनकर उबरी है, ऐसे में इसे प्रमोट करना और कॉमिक को आगे ले जाना बड़ी बात होगी।
यह भी पढ़ें: जिम सर्भ ने इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के कॉकटेल इवेंट में बिखेरा जलवा, इंटरनेट पर साझा की तस्वीरें