फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: दीपक ठाकुर को सपोर्ट करने सड़कों पर उतरे फैन्स, तस्वीरों में देखें गजब का नजारा

Sun, 23 Dec 2018 06:26 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 23 Dec 2018 06:26 PM IST
विज्ञापन
bigg boss deepak thakur supporters run a bike rally in the town
bigg boss

मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। शो के फिनाले में अब बस एक ही हफ्ता बचा है। ऐसे में घर में सुरभि, सोमी, दीपक, रोमिल, करणवीर , श्रीसंथ और दीपिका की बचे हैं। माना जा रहा है कि आज रात के एपिसोड में सोमी खान को अपना सामान पैक करना पड़ेगा। लेकिन इस बीच आपको बता दें कि दीपक ठाकुर को लेकर सड़कों पर उनके फैन्स उतर आए हैं...

bigg boss deepak thakur supporters run a bike rally in the town
bigg boss

शो में बतौर जोड़ीदार पहुंचे दीपक ठाकुर एक भोजपुरी सिंगर हैं। वह अपनी फैन उर्वशी वानी के साथ घर में एंटर हुए थे। उर्वशी बहुत पहले ही शो से बाहर हो चुकी हैं लेकिन दीपक अभी भी अपने कारनामे से घर में टिके हुए हैं। वह इस मोड़ पर आकर शो के टॉप 5 में शामिल हो चुके हैं। 

bigg boss deepak thakur supporters run a bike rally in the town
bigg boss

दीपक ठाकुर शुरुआत से ही बिग बॉस के दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और समय-समय पर उन्होंने घर में खुद के बनाए गाने भी गाए हैं। जिसमें कभी सलमान के लिए तारीफ तो कभी घर के किसी सदस्य की खिंचाई की है। दीपक ठाकुर घर में हर किसी से मिलकर खेलते नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss deepak thakur supporters run a bike rally in the town
bigg boss

वहीं, शो के दौरान कंटेस्टेंट सोमी खान के प्यार में दीपक ठाकुर रात-रात भर सोया नहीं करते हैं। उन्होंने शो में खुद इस बात को माना था कि उन्हे ंसोमी खान बहुत पंसद हैं और शादी के लिए उन्हें ऐसी ही लड़की की तलाश थी, इसके बाद से दीपक ठाकुर को लगातार शो के अंदर और बाहर सोमी खान के लेकर ट्रोल होना पड़ा। 

विज्ञापन
bigg boss deepak thakur supporters run a bike rally in the town
bigg boss 12 - फोटो : voot

बीते वीकेंड का वार से पहले सलमान खान ने दीपक के घरवालों से वीडियो कॉल के जरिए शो में बात की थी और उसके कुछ दिन बात दीपक के पिता शो में अपने बेटे से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान बाकी सदस्यों के घरवाले भी शो में आए थे। लेकिन आपको बता दें कि दीपक ठाकुर ऐसी पॉपुलैरिटी देखकर ऐसा लगता है कि वह बिग बॉस के विजेता बन सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed