{"_id":"5dcbcc598ebc3e5b116f81ed","slug":"bigg-boss-ex-contestant-shefali-bagga-reveal-the-inside-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाहर होते ही शेफाली बग्गा ने खोले बिग बॉस के घर के राज, पार्लर-कपड़ों और फोन की बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाहर होते ही शेफाली बग्गा ने खोले बिग बॉस के घर के राज, पार्लर-कपड़ों और फोन की बताई सच्चाई
Wed, 13 Nov 2019 02:56 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 13 Nov 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
shefali bagga
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 से कई कंटेस्टेंट आउट हो चुके हैं । इनमें से एक शेफाली बग्गा भी हैं । ट्रिपल एलिमिनेशन में शेफाली के साथ घर से रश्मि देसाई और देवोलीना भी बेघर हुए थे । बाद में देबो और रश्मि को घर में वापस भेज दिया गया । अब बाहर आने के बार शेफाली ने घर के बारे में कई खुलासे किए हैं।
Shefali Bagga
- फोटो : twitter
शेफाली ने बताया कि घर के अंदर लोग कैसे तैयार होते हैं और उनके डिजाइनर कपड़े कहां से आते हैं। शेफाली बग्गा का एक यू ट्यूब चैनल है जिसमें वो अक्सर अपने लाइफस्टाइल और च्वाइस को लेकर वीडियो शेयर करती रहती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर होने के बाद पहली बार शेफाली ने अपने चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है ।
Shefali Bagga
- फोटो : twitter
इसमें उन्होंने बिग बॉस के घर की इनसाइड स्टोरी सुनाई है। शेफाली से पूछा गया था कि घर में पार्लर है । इसपर उन्होंने कहा, नहीं बॉस, घर में पार्लर नहीं है, खुद ही तैयार होना पड़ता, मैंने देखा है कि जितने भी कंटेस्टेंट हैं सब माहिर हैं तैयार होने में, हम एक दूसरे की मदद भी करते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shefali Bagga Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
'आयब्रोज, वेक्सिंग और अपर लिप में, हम अपने औजार लेकर जाते हैं अंदर।' डिजाइनर कपड़ों पर बात करते हुए शेफाली ने कहा कि हमारे कपड़े हर हफ्ते घर में आते हैं, हमारे डिजाइनर हर हफ्ते घर में कपड़े भिजवाते हैं, वीकेंड के भी। शेफाली ने बताया कि बिग बॉस के घर में फोन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
शेफाली बग्गा
- फोटो : सोशल मीडिया
घर में एक दो बार स्पॉन्सर्ड फोन भेजे गए हैं लेकिन उसमें नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्शन नहीं होते हैं । हमें केवल टास्क के लिए ही फोन दिए जाते थे । ये फोन किसी और सदस्य को देने और इसमें छेड़छाड़ की भी अनुमति किसी को नहीं थी।