{"_id":"5c3ea477bdec2273404df438","slug":"bigg-boss-ex-contestant-vikas-gupata-give-a-controversial-statement-on-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट का विवादित बयान, भारत को बताया दोहरे रवैये वाला देश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट का विवादित बयान, भारत को बताया दोहरे रवैये वाला देश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 16 Jan 2019 06:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
vikas gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के सबसे बड़ी रियलटी शो Big Boss 11 के कंटस्टेंट रहे टेलीविजन प्रोड्यूसर और होस्ट विकास गुप्ता अपने एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। विकास 'बीविदबेटी' चैरिटी फैशन शो के लिए रैंप वॉक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक विवादित बयान दे दिया। विकास का कहना है कि जब भी भारत में महिलाओं के साथ समान व्यवहार की बात आती है तब उनके साथ दोहरा रवैया अपनाया जाता है।
2 of 5
Priyank and Vikas Gupta
विकास गुप्ता ने कहा कि, 'भारत एक दोगला देश है। हम अपने देश को 'भारत माता' कहकर संबोधित करते हैं। जब हमारे देश में महिलाओं की सुविधाओं और उन्हें उनका हक देने की बात होती है तो यहां कुछ भी नहीं होता। महिलाओं के लिए कुछ खास करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए सिर्फ समानता देना ही बहुत बड़ा सुधार होगा।'
3 of 5
Vikas Gupta and Hiten
विकास ने अपने खुद के घर का उदाहरण देते हुए कहा कि, 'मुझे याद है कि मेरी बहन का जन्मदिन तब तक नहीं मनाया गया जब वह 10 साल की नहीं हो गई। उसके बाद मैंने अपने जेबखर्च से पैसा बचाने का फैसला किया और उसका जन्मदिन मनाना शुरू किया। इसकी शुरुआत बहुत छोटी-छोटी चीजों से होती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Vikas Gupta
विकास ने कहा कि, 'बचपन में जब मेरी बहन अक्सर जोर से हंसा करती थी तो मेरी दादी कहती थीं कि लड़कियों को जोर से नहीं हंसना चाहिए। मैंने तब भी सवाल किया था। मुझे लगता है कि हम बदल रहे हैं। विकास ने कहा कि लड़कों को अपनी बहनों और माताओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
vikas gupta and shilpa shinde
- फोटो : colors tv
उन्होंने कहा कि, 'लड़का होने के नाते हम अपने घरों के माहौल को बदल सकते हैं। हम देश को धीरे-धीरे बदल सकते हैं, जो कि बहुत जरूरी है।' बता दें कि विकास गुप्ता बिग बॉस के सीजन 11 में नजर आए थे। इस दौरान उनका कई बार शिल्पा शिंदे से झगड़ा भी हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।