फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोल्ड अंदाज के लिए फेसम है ये एक्ट्रेस, बॉलीवुड छोड़ अब पहुंची भोजपुरी फिल्मों में

Sun, 06 May 2018 10:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss fame Payal Rohatgi item dance in Bhojpuri film halfa macha ke gail
बॉलीवुड फिल्मों में अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम पायल रोहतगी ने अब भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख कर लिया है। हाल ही में उनकी भोजपुरी फिल्म का एक गाना सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
Bigg Boss fame Payal Rohatgi item dance in Bhojpuri film halfa macha ke gail
पायल रोहतगी के इस भोजपुरी गाने का नाम है 'मेरी आदत खराब है...'। हॉट अंदाज से भरपूर यह एक स्पेशल आइटम डांस है। बताया जा रहा है कि पायल रोहतगी का यह डांस नंबर भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' में नजर आएगा। 'मेरी आदत खराब है...' गाने का फिलहाल टीजर रिलीज किया गया है। 
Bigg Boss fame Payal Rohatgi item dance in Bhojpuri film halfa macha ke gail
यह गाना इस फिल्म में भोजपुरी में न होकर हिंदी सॉन्ग होगा। खबरों की मानें तो 'मेरी आदत खराब है...' की शूटिंग मुंबई से सटे नयागांव में एक स्टूडियो में हुई है। वहीं पहली बार भोजपुुरी फिल्म में आइटम नंबर करने पर पायल रोहतगी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस फिल्म में आइटम नंबर करना उनके लिए खुशी की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss fame Payal Rohatgi item dance in Bhojpuri film halfa macha ke gail
वहीं बात करें भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' की तो यह भोजपुरी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से भोजपुरी एक्टर राघव नय्यर और शिप्रा गौर डेब्यू कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह पहली भोजपुरी फिल्म है, जिसका प्रमोशन टाटा स्काई पर भी हो रहा है। साथ ही सुनील शेट्टी की कंपनी एफ द कोच भी इस फिल्म को प्रमोट कर रही है। यह फिल्म 25 मई को मुंबई और बिहार में रिलीज होने वाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed